SBI FASTag: फास्टैग पर एसबीआई दे रहा बड़े बेनिफिट्स, जानें कहां और कैसे खरीदें

All About SBI Fastag – एसबीआई फास्टैग के जरिये पैसे का सटीक ऑटो डेबिट टोल प्लाजा के माध्यम से होता है. एसबीआई फास्टैग अपने यूजर्स को नकद लेनदेन करने और सटीक टोल चार्ज देने की परेशानी से छुटकारा दिलाता है. इसमें यूजर्स को काफी सारे फायदे भी मिलते हैं.
SBI Fastag Benefits Features Balance Check: फास्टैग टोल प्लाजा (Fastag Toll Plaza) पर चलते-फिरते कैशलेस पेमेंट की सुविधा देता है. देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने कस्टमर्स के लिए फास्टैग की सुविधा भी ऑफर करता है. इसमें उन्हें कई फायदे भी मिलते हैं. एसबीआई फास्टैग से जुड़ी जरूरी बातों को आइए जानें-
एसबीआई फास्टैग के जरिये पैसे का सटीक ऑटो डेबिट टोल प्लाजा के माध्यम से होता है. एसबीआई फास्टैग अपने यूजर्स को नकद लेनदेन करने और सटीक टोल चार्ज देने की परेशानी से छुटकारा दिलाता है. इसमें यूजर्स को काफी सारे फायदे भी मिलते हैं.
Also Read: FASTag आपकी गाड़ी के लिए क्यों है जरूरी? जानिए इसके बारे में वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं
एसबीआई फास्टैग एक ऐसी सर्विस है, जिससे जुड़े प्रीपेड या सेविंग अकाउंट से टॉल का भुगतान डायरेक्टली हो जाता है. यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक पर काम करता है. यह आपके वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका होता है, जिससे यूजर को टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट के लिए रुकना नहीं पड़ता है.
एसबीआई फास्टैग बनवाने के लिए आप 1800 11 0018 पर कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं. इसके बाद बैंक के एग्जीक्यूटिव आपके नजदीकी पीओएस लोकेशन से इसे आप तक पहुंचा देंगे. SBI के देशभर में लगभग 3,000 से अधिक POS सेंटर हैं, जहां से आप FASTag खरीद सकते हैं.
Also Read: Paytm से ऑर्डर करें FASTag, मिलेगी होम डिलीवरी, यहां जानें आसान तरीका
-
एसबीआई फास्टैग के लिए बैंक को एप्लिकेशन
-
वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी)
-
वाहन मालिक की तस्वीर
-
आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ
एसबीआई दो तरह के फास्टैग अकाउंट इश्यू करता है. पहला है- लिमिटेड केवाईसी होल्डर अकाउंट. इस एसबीआई फस्टैग अकाउंट में यूजर्स 10,000 रुपये से अधिक नहीं रख सकते हैं. इसके लिए मासिक रीलोड की सीमा भी 10,000 रुपये तक सीमित है. दूसरा है- फुल केवाईसी होल्डर अकाउंट. इस एसबीआई फास्टैग अकाउंट में 1 लाख रुपये से अधिक नहीं डाले जा सकते हैं. इस खाते में कोई मासिक रीलोड कैप नहीं होता है.
SBI के YONO ऐप के माध्यम से आप बड़ी आसानी से अपने फास्टैग को रीचार्ज कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले SBI YONO ऐप में लॉगिन करना होता है. अब आपको YONO Pay पर क्लिक करना है. यहां आप Quick Payments में FASTag पर क्लिक कर इसे रीचार्ज कर सकते हैं.
आप केवल एक SMS के माध्यम से SBI FASTag बैलेंस जान सकते हैं. इसके लिए आपको आपको सबसे पहले SMS बॉक्स में जाकर FTBAL लिखकर 7208820019 नंबर पर भेज देना है. अगर आपके पास एक से अधिक गाड़ियां हैं, तो आप FTBAL <Vehicle Number> लिखकर 7208820019 नंबर पर सेंड कर दें. इस मैसेज को आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number) से भेजना है. इसकी थोड़ी ही देर में आपके फोन पर SBI FASTag बैलेंस का मैसेज पहुंच जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










