Viral Video: इस देश में बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ रही टैक्सी, खुद मुड़ती है और खुद रुकती है, देखें वीडियो

Published by : Ankit Anand Updated At : 28 Dec 2025 1:15 PM

विज्ञापन

Viral Video: UAE में दिखी ऑटोनॉमस रोबोटैक्सी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ब्लॉगर रफीज अहमद बिना ड्राइवर वाली रोबोटैक्सी में सफर करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दीखता है कि स्टीयरिंग अपने आप घूम रहा है और गाड़ी आराम से ट्रैफिक के बीच चल रही है. आइए आपको भी दिखाते हैं वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: पहले लोग रास्ता ढूंढने के लिए हाथ से बने नक्शों पर निर्भर रहते थे, फिर GPS आया और अब मैनुअल कारों से ऑटोमैटिक कारों तक सफर बदल चुका है. टेक्नोलॉजी ने लोगों के सफर करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. जो बात कभी साइंस फिक्शन जैसी लगती थी, वह अब हकीकत बनती नजर आ रही है, जहां टैक्सी खुद चल रही हैं. यूएई में तो यह भविष्य सड़कों पर उतर भी चुका है. आपको भी नहीं हुआ न यकीन? आइए इस वीडियो को देखते हैं.

बिना किसी ड्राइवर के चलती है ये टैक्सी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ब्लॉगर रफीज अहमद बिना ड्राइवर वाली रोबोटैक्सी में सफर करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टीयरिंग अपने आप घूम रहा है और गाड़ी आराम से ट्रैफिक के बीच चल रही है. वीडियो रिकॉर्ड करते हुए वह कहते हैं कि यह यूएई में चल रही एक ऑटोनॉमस रोबोटैक्सी है.

सफर के दौरान अहमद कैमरे को गाड़ी के अंदर घुमाते हुए दिखाता हैं, जहां स्टीयरिंग अपने आप घूमता नजर आता है, कार अपने-आप स्मूद तरीके से ब्रेक लगाती है और जब सड़क पार करता कोई पैदल यात्री सामने आता है तो गाड़ी खुद ही आराम से रुक जाती है.

WeRide और Uber की पार्टनरशिप

यह बिना ड्राइवर वाली टैक्सी सर्विस ऑटोनॉमस ड्राइविंग कंपनी WeRide और राइड-हेलिंग कंपनी Uber की साझेदारी का हिस्सा है. दोनों ने मिलकर अबू धाबी में पूरी तरह ड्राइवरलेस लेवल-4 रोबोटैक्सी सर्विस शुरू की है. लेवल-4 तकनीक में गाड़ियां तय इलाकों के अंदर बिना इंसानी मदद के खुद ही चलती हैं और ड्राइविंग से जुड़े सारे काम संभाल लेती हैं.

क्या-क्या दिखा टैक्सी के अंदर? 

वीडियो में रोबोटैक्सी को अनलॉक करने और सफर शुरू करने का तरीका भी बताया गया है. यात्री ऐप में जाकर ‘Unlock Vehicle’ ऑप्शन पर टैप करके गाड़ी को खोल सकते हैं. कार के अंदर बीच में लगा टैबलेट पूरे सफर को कंट्रोल करता है.

स्क्रीन पर एक बार टैप करते ही सफर शुरू हो जाती है. इसी टैबलेट पर रूट, सेफ्टी अलर्ट और राइड से जुड़ी सभी अपडेट्स रियल टाइम में दिखाई देते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टीयरिंग अपने आप घूमता है, गाड़ी मोड़ लेती है, रुकती है और ब्रेक लगाती है. रोबोटैक्सी ट्रैफिक, लोगों और सिग्नल को पहचानकर ठीक इंसान की तरह प्रतिक्रिया देती है.

Viral Video: देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Viral Video: नई दिल्ली की सड़कों पर दिखी 49 साल पुरानी विंटेज कार, इंजन की लोकेशन देख आप भी हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola