Elon Musk ने सुधार ली अपनी गलती? Threads के लॉन्च होते ही तुरंत बदल दिया Twitter का यह नियम
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Jul 2023 3:39 PM
Twitter New Rules - एलन मस्क ने ट्विटर को लेकर नये नियम बनाये. इनके तहत ट्विटर पर पढ़े जानेवाले ट्वीट्स की सीमा तय कर दी गई. ये लिमिट्स ट्विटर के वेरीफाइड यूजर्स, अनवेरीफाइड यूजर्स और नये यूजर्स के लिए अलग-अलग हैं. अब एलन मस्क ने ट्विटर का यह नियम चुपके से बदल डाला है.
Elon Musk Twitter News : दुनिया के सबसे अमीर शख्स (Richest Man in World) एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर (Twitter) को लेकर लगातार कोई न कोई एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने नॉन-ट्विटर यूजर्स के लिए ट्वीट देखने पर रोक लगा दी थी. इसका मतलब ट्विटर के कंटेंट तभी देखे जा सकते हैं, जब कोई साइन-इन करेगा. अब एलन मस्क ने ट्विटर का यह नियम चुपके से बदल डाला है. बताया जाता है कि एलन मस्क ने रातोंरात यह कदम ट्विटर के राइवल सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म थ्रेड्स (Threads) के लॉन्च होने के बाद उठाया है.
ट्विटर के नये नियम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर को लेकर नये नियम बनाये. इनके तहत ट्विटर पर पढ़े जानेवाले ट्वीट्स की सीमा तय कर दी गई. ये लिमिट्स ट्विटर के वेरीफाइड यूजर्स, अनवेरीफाइड यूजर्स और नये यूजर्स के लिए अलग-अलग हैं. ट्विटर के इस नये नियम को मस्क ने अस्थायी बताया था. मस्क के अनुसार, ट्विटर से इतना डेटा बाहर निकल रहा था कि सामान्य यूजर्स को मिलनेवाली सर्विसेज पर इसका नेगेटिव असर पड़ रहा था. अब मस्क ने ट्विटर के ट्वीट्स पढ़ने के लिए साइन-इन जरूरी होने के नियम में ढील दी है. माना जा रहा है कि इन नियमों से कंपनी को रेवेन्यू लॉस का खतरा था.
Temporary emergency measure. We were getting data pillaged so much that it was degrading service for normal users!
— Elon Musk (@elonmusk) June 30, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










