TVS फिर बनी नंबर-1, Bajaj ने बढ़ाई टेंशन, 6 महीने में बिके 9.7 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

Updated:
विज्ञापन
TVS iQube

TVS iQube / Image: TVS

अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह रिपोर्ट जरूर पढ़ लें. जून 2026 में भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है. आइए जानते हैं TVS, Bajaj, Ather, Hero Vida और Ola Electric में किसने बाजी मारी है.

विज्ञापन

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड हर महीने बढ़ती जा रही है. जून 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) की बिक्री रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गई. इस महीने देशभर में 1,93,495 इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक बिके, जो पिछले साल के मुकाबले 75% ज्यादा हैं. TVS ने सबसे ज्यादा बिक्री की, Bajaj उसके पीछे रही, जबकि Ola Electric अभी भी अपनी पुरानी बादशाहत हासिल करने की कोशिश कर रही है.

6 महीने में ही बिक गए करीब 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

जनवरी से जून 2026 के बीच भारत में 9,70,611 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके. यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 53% ज्यादा हैं. मई में पेट्रोल की कीमत बढ़ने के बाद मार्केट में तेजी से इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड बढ़ गई, जिसका असर जून की बिक्री में साफ देखने को मिला.

TVS ने फिर मारी बाजी

जून में TVS Motor ने सबसे ज्यादा 46,999 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे और 24% बाजार हिस्सेदारी अपने नाम की. TVS लगातार तीसरे महीने 40 हजार से ज्यादा यूनिट बेचने में सफल रही है. इसी के साथ कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने का बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया.

Bajaj Chetak ने दी कड़ी टक्कर

Bajaj Auto ने जून में 43,234 यूनिट की बिक्री की. Chetak की बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से कंपनी अब TVS के काफी करीब पहुंच गई है. Bajaj का बाजार में 22% हिस्सा हो गया है और दोनों कंपनियों के बीच बिक्री का अंतर लगातार कम हो रहा है.

Ather और Hero Vida की शानदार बढ़त

Ather Energy ने जून में 31,188 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जो पिछले साल से 95% ज्यादा हैं. कंपनी का Rizta स्कूटर ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है. दूसरी ओर, Hero Vida ने सबसे तेज बढ़त दर्ज की है. कंपनी ने जून में 21,792 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 175% ज्यादा हैं. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए Hero Vida इस साल नया रिकॉर्ड बना सकती है.

Ola Electric की वापसी की कोशिश

एक समय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में नंबर-1 रही Ola Electric अब पांचवें स्थान पर है. जून में कंपनी ने 16,144 यूनिट बेचीं. हालांकि पिछले साल के मुकाबले बिक्री कम रही, लेकिन पिछले पांच महीनों से कंपनी की बिक्री लगातार बढ़ रही है. इससे साफ है कि Ola धीरे-धीरे वापसी की कोशिश कर रही है.

Ampere और River भी तेजी से आगे बढ़े

Ampere ने जून में 10,928 यूनिट बेचकर बढ़िया बढ़त हासिल की. River Mobility ने 4,391 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे तेज 214% की सालाना बढ़त दर्ज की. इसके अलावा BGauss, E-Sprinto और Simple Energy भी टॉप-10 कंपनियों में शामिल रहीं.

यह भी पढ़ें: क्या इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में गियर होते हैं? खरीदने से पहले दूर कर लें यह बड़ा कन्फ्यूजन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola