घर के काम से लेकर ऑफिस जाने तक के लिए बेस्ट हैं ये 3 स्कूटर, जानें आपको कौन सी खरीदनी चाहिए
Published by : Ankit Anand Updated At : 07 Jun 2026 12:03 PM
1 लाख से कम में आने वाले स्कूटर्स (Photo: AI Generated)
Family Scooters For Daily use: भारत में स्कूटर आज भी फैमिली की सबसे जरूरी सवारी मानी जाती है. नीचे हमने तीन पॉपुलर स्कूटरों की तुलना की है जो डेली यूज, ऑफिस और शहर की राइडिंग को आसान बनाते हैं. आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा.
भारत में स्कूटर सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि हर फैमिली की रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा है. चाहे न्यूक्लियर फैमिली हो या जॉइंट फैमिली, ऑफिस जाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या बाजार के छोटे-मोटे काम ही क्यों न हो, स्कूटर हर जगह काम आता है. आज भी इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद, परिवारों के लिए स्कूटर सबसे आसान और कंफर्टेबल माना जाता है. नीचे हम आपको भारत के 3 सबसे भरोसेमंद स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें उनके फीचर्स, कीमत और जरूरी स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल्स है. आइए देखते हैं.
TVS Jupiter 125
इसमें स्कूटर में आराम, स्पेस और परफॉर्मेंस का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज है. इसमें आप आसानी से बैग, किराने का सामान या ऑफिस का जरूरी सामान रख सकते हैं. साथ ही इसमें 5.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और फ्रंट फ्यूल फिलिंग सिस्टम भी मिलता है. राइडिंग की बात करें तो इसका 124.8cc इंजन काफी स्मूद और स्टेबल परफॉर्म करता है. लंबी और चौड़ी सीट होने की वजह से राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों को अच्छा कम्फर्ट मिलता है. माइलेज की बात करें तो यह करीब 50 kmpl तक देता है.
Honda Activa 125
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान और स्मूद राइड है. इसका वजन सिर्फ 107 किलो है. इसलिए इसे हैंडल करना बहुत आसान हो जाता है. इसमें 123.92cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो डेली यूज के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देता है. सीट भी काफी कंफर्टेबल है. फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्ट की और 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं. साथ ही इसका माइलेज करीब 47 kmpl तक जाता है, जो ऑफिस जाने, बच्चों को स्कूल छोड़ने और रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों के लिए परफेक्ट है.
यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर
Suzuki Access 125
Suzuki Access 125 का इंजन काफी स्मूद है. इसका 124cc इंजन रिस्पॉन्सिव है. यानी जैसे ही आप एक्सीलेटर देते हैं, यह तुरंत रेस्पॉन्स करता है. इससे सिटी राइडिंग आसान हो जाती है. साथ ही 12-इंच फ्रंट और 10-इंच रियर टायर इसे सड़क पर ज्यादा स्टेबल बनाते हैं. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 21 लीटर का अंडरसीट स्पेस मिलता है. डिजिटल डिस्प्ले और एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग जैसे फीचर्स में इसमें दिए गए हैं. माइलेज के मामले में ये करीब 47 kmpl का एवरेज देता है.
तो आपको कौन सी खरीदनी चाहिए?
- अगर आप डेली यूज के लिए एक अच्छा स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो TVS Jupiter 125 एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें काफी बड़ा स्टोरेज मिलता है और ऐसे फीचर्स हैं जो इसे फैमिली यूज के लिए काफी आसान बना देते हैं. इसकी कीमत भारत में करीब ₹78,700 से शुरू होकर ₹89,060 तक जाती है.
- अगर आपकी प्रायोरिटी कम्फर्ट और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है, तो Honda Activa 125 ज्यादा बेहतर है. इसकी राइड काफी स्मूद और कम्फर्टेबल होती है. इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, करीब ₹89,406 से ₹94,621 तक.
- वहीं Suzuki Access 125 उन लोगों के लिए है जो परफॉर्मेंस और कम्फर्ट दोनों का बैलेंस चाहते हैं. यह शहर की सड़कों पर तेज भी चलती है और डेली यूज के लिए अच्छा स्टोरेज भी देती है. इसकी कीमत लगभग ₹77,284 से शुरू होकर ₹98,378 तक जाती है.
यह भी पढ़ें: EV स्कूटर की रेंज बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 तरीके, हर राइडर को जरूर पता होनी चाहिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










