EV को लंबे समय तक चलाना है? ये स्मार्ट टिप्स आएंगे काम
Published by : Shivani Shah Updated At : 23 Mar 2026 10:02 AM
ईवी मेंटेनेंस टिप्स / एआई इमेज
इलेक्ट्रिक कार (EV) रखना आसान है, लेकिन उसकी सही देखभाल बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में, जो आपकी ईवी को लंबे समय तक मेंटेंन रखेगी.
इलेक्ट्रिक कार (EV) रखना आज के समय में काफी आसान हो गया है और इसकी मेंटेनेंस पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले और भी आसान है. इसमें इंजन ऑयल, क्लच या गियरबॉक्स जैसी झंझट नहीं होती, लेकिन फिर भी गाड़ी की लंबी लाइफ के लिए इसकी सही देखभाल जरूरी है, खासकर बैटरी और रोजमर्रा के इस्तेमाल को लेकर. अगर आपके पास भी ईवी है, तो फिर इन जरूरी टिप्स को ध्यान में रखकर आप भी अपनी गाड़ी को मेंटेन रख सकते हैं.
बैटरी का रखें खास ध्यान
EV की बैटरी उसका सबसे जरूरी हिस्सा होती है. रोजाना इस्तेमाल के लिए बैटरी को हमेशा 20% से 80% के बीच रखने की कोशिश करें. बार-बार 100% तक चार्ज करना या पूरी तरह 0% तक खाली करना बैटरी की उम्र पर असर डाल सकता है.
फास्ट चार्जिंग का लिमिटेड इस्तेमाल
फास्ट चार्जिंग सुविधाजनक जरूर है, लेकिन इसे रोजाना इस्तेमाल करना सही नहीं है. इससे ज्यादा हीट जेनरेट होती है, जो बैटरी की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है. लंबी यात्रा या जल्दी चार्ज की जरूरत हो तभी इसका उपयोग करें.
टेंपरेचर का रखें ध्यान
गर्मी और ठंड दोनों का असर EV पर पड़ता है. कोशिश करें कि कार को छांव या कवर वाली जगह पर पार्क करें. तेज धूप में लंबे समय तक खड़ी रखने से बैटरी की कैपेसिटी कम हो सकती है. ठंडे इलाकों में प्लग-इन रहते हुए कार को प्री-कंडीशन करना बेहतर रहता है.
ड्राइविंग स्टाइल भी है जरूरी
EV में तुरंत पावर मिलती है, लेकिन फास्ट और एग्रेसिव ड्राइविंग बैटरी पर ज्यादा दबाव डालती है. ऐसे में स्मूद एक्सीलरेशन और ब्रेकिंग अपनाएं. रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का सही इस्तेमाल करें, इससे बैटरी चार्ज भी होती है और ब्रेक्स का घिसाव भी कम होता है.
टायर का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक कारें भारी होती हैं, इसलिए टायर जल्दी घिसते हैं. समय-समय पर टायर प्रेशर चेक करें और सही लेवल पर रखें. टायर रोटेशन भी करवाते रहें, ताकि घिसाव बराबर हो और सेफ्टी बनी रहे.
सॉफ्टवेयर अपडेट्स जरूरी
ज्यादातर EVs में सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलते हैं, जो परफॉर्मेंस और रेंज को बेहतर बनाते हैं. अगर आपकी कार में OTA (Over-the-Air) अपडेट का सपोर्ट है, तो उन्हें समय पर इंस्टॉल करें.
सही ड्राइविंग मोड चुनें
रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए Eco और Normal मोड सबसे बेहतर होते हैं, क्योंकि ये बैटरी की खपत को कम रखते हैं. Sport मोड ज्यादा पावर देता है, लेकिन बैटरी जल्दी खत्म करता है. इसे जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें.
सर्विस को नजरअंदाज न करें
हालांकि EV में मेंटेनेंस कम होता है, लेकिन ब्रेक, सस्पेंशन और केबिन फिल्टर जैसी चीजों को रेगुलर चेक करना जरूरी है. समय पर सर्विस कराने से कार लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रहती है.
यह भी पढ़ें: नयी EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना पड़ सकता है पछताना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










