ePaper

Google Maps New Feature: गूगल मैप्स का यह फीचर करेगा पैसे बचाने में मदद, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

Updated at : 15 Jun 2022 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
Google Maps New Feature: गूगल मैप्स का यह फीचर करेगा पैसे बचाने में मदद, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

Google Map में कंपनी ने नया फीचर जोड़ा है इसकी मदद से आप टोल बूथ पर कितने पैसे देने पड़ेंगे उसकी जानकारी ले सकते हैं.

विज्ञापन

Google Maps New Feature: गूगल मैप्स का इस्तेमाल हम सभी ने किया है. Google की तरफ से आने वाले इस ऐप को हम कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहे रास्ते का पता लगाना हो या किसी ATM की तलाश हो. आप Google Maps की मदद से सब कुछ आसानी से जान सकते हैं. इसपर कंपनी आये दिन नए फीचर और अपडेट्स देती रहती है. इस बार भी कंपनी ने Google Maps को नए फीचर के साथ लॉन्च किया है. इस नए फीचर की मदद से आप पता लगा सकेंगे कि किस रुट पर आपको कितना टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा. अगर आप शहर के बाहर ट्रैवल कर रहे हैं तो यह फीचर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. कंपनी ने इस फीचर की घोषणा अप्रैल के महीने में ही कर दी थी. और अब इसे भारत में लॉन्च भी कर दिया गया है. Google ने कहा है कि ये फीचर अमेरिका, भारत, जापान और इंडोनेशिया के लगभग 2,000 टोल रोड के लिए अवेलेबल है. इस फीचर को अन्य देशों में जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा.

Google Maps पैसे बचाने में करेगा मदद

अगर आप कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो Google Maps के इस नए फीचर से आपको काफी मदद मिल जाएगी. यह फीचर आपको टोल बूथ पर पहुंचने से पहले ही बता देगा कि उस बूथ पर आपको कितने पैसे चुकाने पड़ेंगे. इससे आप अगर चाहें तो किसी और सड़क से जाकर अपने पैसे बचा सकते हैं.

ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल

  • इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Android या iOs पर Google Maps को ओपन करना होगा.

  • आप जिस शहर जाना चाहते हैं उसका रुट सेलेक्ट कर लें

  • रुट सेलेक्ट करने के बाद ऊपर दिए 3 डॉट पर क्लिक करें.

  • इसके बाद आपको अपना रुट ऑप्शन को चुनना होगा.

  • अब आप बिना टोल वाले रास्ते या कम टोल कीमत वाले रास्ते को चुन सकते हैं.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola