Twitter के ज्यादातर यूजर्स का Blue Tick बरकरार, बदल गया LOGO

Updated:
विज्ञापन

ट्विटर ने यह ऐलान किया था कि 1 अप्रैल के बाद से नॉन मेंबर्स के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिये जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद अब भी कई लोगों के अकाउंट में फ्री वाला ब्लू टिक मौजूद है. एलन मस्क ने एक नये घटनाक्रम में ट्विटर के होम पेज पर नीली चिड़िया वाले लोगो को एक कुत्ते ‘डोजे’ से बदल दिया.

विज्ञापन
undefined

Twitter Blue Tick & Twitter Logo Change: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर ने अब तक ज्यादातर यूजर्स का ब्लू टिक नहीं हटाया है. माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट को वेरिफाई करनेवाले इस ब्लू टिक की मेंबरशिप के लिए पेमेंट नहीं करने के बावूजद ऐसा किया गया है.

विज्ञापन
undefined

हालांकि भारत के कुछ संगठनों ने ट्विटर पर ब्रांड की प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट किया है. ट्विटर ने यह ऐलान किया था कि 1 अप्रैल के बाद से नॉन मेंबर्स के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिये जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद अब भी कई लोगों के अकाउंट में फ्री वाला ब्लू टिक मौजूद है.

undefined

हमेशा खबरों में बने रहनेवाले एलन मस्क ने एक नये घटनाक्रम में ट्विटर के होम पेज पर नीली चिड़िया वाले लोगो को एक कुत्ते ‘डोजे’ से बदल दिया. आपको मालूम होगा कि इस लोगो का इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसी ‘डॉजकॉइन’ के लिए भी किया जाता है.

undefined

एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर का लोगो बदलकर डोजे को लगाने के बाद डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बढ़ गई. टेक जगत में दिलचस्पी रखनेवालों को मालूम होगा कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने डॉजकॉइन में निवेश किया है.

undefined

लोगो बदलने से इतर ट्विटर ने पिछले महीने कहा था कि वह एक अप्रैल से अपने पॉपुलर वेरिफिकेशन प्रोग्राम को बंद करना शुरू कर देगा और ‘ब्लू टिक’ को हटा देगा. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने न्यूयॉर्क टाइम्स के ट्विटर अकाउंट से वेरिफाइड टिक हटा दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola