New Car Offers: टाटा हैरियर और सफारी पर मिल रही भारी भरकम छूट, ऑफर जान उछल पड़ेंगे आप!

टाटा सफारी और हैरियर पर डीलरशिप लेवल पर 1.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट और दूसरे बेनेफिट्स दिये जा रहे हैं. यह डिस्काउंट ऑफर इन एसयूवी के सेलेक्टेड वेरिएंट्स पर हैं. अगर आप भी टाटा की नयी एसयूवी सफारी या हैरियर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अपने नजदीकी टाटा मोटर्स शोरूम जाकर ऑफर के बारे में जान लें.

Tata Safari and Harrier Discount Offer: नये साल के पहले महीने में ऑटोमोबाइल कंपनियां अपना पुराना स्टॉक खत्म करने के लिए उन पर भारी-भरकम डिस्काउंट देती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही है. इसी कड़ी में टाटा मोटर्स की दो दमदार एसयूवी टाटा हैरियर और टाटा सफारी पर भारी-भरकम छूट दिये जाने की खबर है.

आपको बता दें कि टाटा सफारी और हैरियर पर डीलरशिप लेवल पर 1.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट और दूसरे बेनेफिट्स दिये जा रहे हैं. यहां यह भी जान लें कि यह डिस्काउंट और ऑफर इन एसयूवी के सेलेक्टेड वेरिएंट्स पर हैं. ऐसे में अगर आप भी टाटा की नयी एसयूवी सफारी या हैरियर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अपने नजदीकी टाटा मोटर्स शोरूम में जाकर इस ऑफर के बारे में पता कर ही लें.

Harrier और Safari के फेसलिफ्ट मॉडल ला रही Tata Motors
टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी दोनों एसयूवी हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है. ऐसे में डीलरशिप लेवल पर यह कोशिश की जा रही है कि पिछले साल, यानी 2022 का जो भी स्टॉक बचा है, उसे जल्द से जल्द बेच दिया जाए. इसके लिए ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की जाती है. ऐसे में अगर आप भी टाटा की इन दोनों एसयूवी में से किसी एक को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो शोरूम में जाकर टाटा सफारी और हैरियर एसयूवी के 2022 मॉडल पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में भी जरूर जानकारी ले लें.

Auto Expo 2023 में टाटा मोटर्स ने पेश किये कई मॉडल्स
टाटा मोटर्स ने पिछले साल इंडियन मार्केट में 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं और इस साल कंपनी आनेवाले समय में कई और नयी गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही है. इनमें टाटा हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट मॉडल के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन टाटा नेक्सॉन भी है. टाटा मोटर्स जल्द ही पंच और अल्ट्रोज के सीएनजी मॉडल भी बाजार में उतारने वाली है.

हाल ही में नयी दिल्ली में संपन्न हुए ऑटो एक्सपो में भी टाटा मोटर्स ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के अलावा बिजली पर चलनेवाले कई कार और एसयूवी मॉडल्स अनवील किये. टाटा मोटर्स की गाड़ियां अपनी मजबूती और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










