Lockdown में Tata Sky, Dish TV, Airtel DTH पर ये सर्विसेस Free

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Apr 2020 12:54 AM

विज्ञापन

Tata Sky, Airtel, Dish TV offer free services during coronavirus lockdown कोराना वायरस लॉकडाउन में Tata Sky, Dish TV, Airtel अपने यूजर्स को फ्री सर्विसेज मुहैया करा रही हैं. आइए जानते हैं इन डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से दी जा रही फ्री सर्विसेज के बारे में.

विज्ञापन

Tata Sky, Airtel, Dish TV offer free services during coronavirus lockdown कोराना वायरस लॉकडाउन की वजह से इन दिनों लोगों का ज्यादातर समय टीवी और इंटरनेट पर ही बीत रहा है. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए यह जरूरी भी है कि हम सब अपने घर पर ही रहें. रही बात मनोरंजन की, तो इसके लिए टीवी सबसे बढ़िया विकल्प है.

इसी बात को ध्यान में रखते हुए Tata Sky, Dish TV, Airtel अपने यूजर्स को फ्री सर्विसेज मुहैया करा रही हैं. आइए जानते हैं इन डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से दी जा रही फ्री सर्विसेज के बारे में.

Airtel Digital TV ने हाल ही में अपने यूजर्स को 4 सर्विस चैनल्स फ्री देने की घोषणा की है, जिसमें Airtel CuriosityStream, Airtel Seniors TV, Aapki Rasoi और Let’s Dance शामिल हैं. इनकी मदद से यूजर्स घर पर बैठे-बैठे डांस और कुकिंग सीखने के अलावा, कई नयी चीजें देख और जान सकते हैं.

Dish TV की बात करें तो यहां भी सब्स​क्राइबर्स को Fitness Active, Kids Active Toons, Ayushmaan Active और Kids Active Rhymes जैसे फ्री चैनल्स मिल रहे हैं. अब आप टीवी के जरिये अपनी फिटनेस का ध्यान रख सकेंगे. साथ ही बच्चे भी दिनभर घर में बोर नहीं होंगे.

Tata Sky ने भी 10 सर्विस चैनल्स फ्री देने की घोषणा की है. इन 10 चैनल्स में कुकिंग, फिटनेस, ब्यूटी, इंग्लिश क्लासेस, मैथ्स और कई अन्य चैनल शामिल हैं. Tata Sky ने फ्री चैनल्स के अलावा अपने सब्सक्राइबर्स को क्रेडिट फैसिलिटी भी मुहैया करायी है. ऐसे ग्राहक जो अभी रिचार्ज कराने में सक्षम नहीं है वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कंपनी द्वारा दिये गए 080-61999922 नंबर पर मिस्ड कॉल करके क्रेडिट पा सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola