ऑफ-रोड व्हील्स फिट करते ही बदल गई Tata Sierra, मॉडिफाइड लुक का वीडियो हो रहा वायरल

टाटा सिएरा मॉडिफाइड वर्जन (Photo: @muflih_mufi/Instagram)
Tata Sierra का एक नया कस्टम लुक सोशल मीडिया पर वायरल रहा है. ऑफ-रोड स्टाइल व्हील्स और टायर्स के साथ इसका लुक पहले से कहीं ज्यादा दमदार नजर आ रहा है. आइए देखते हैं इस वीडियो को.
Tata Sierra इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली SUVs में से एक रही है. इसे पिछले साल लॉन्च किया गया था. लेकिन इसकी डिलीवरी इस साल जाकर शुरू हुई. भारत में मॉडिफिकेशन वैसे तो कानूनी तौर पर सीमित हैं, लेकिन फिर भी बहुत से लोग अपनी गाड़ियों को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करना पसंद करते हैं. Tata Sierra भी इससे अलग नहीं है. इसके मॉडिफाइड वर्जन अब सोशल मीडिया पर दिखने लगे हैं. ऐसी ही एक Sierra सामने आई है, जिसमें ऑफ-रोड स्टाइल वाले रफ एंड टफ व्हील्स लगाए गए हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को.
Tata Sierra का मॉडिफाइड वर्जन
यह वीडियो muflih ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इसमें एक Tata Sierra बिल्डिंग के पास खड़ी नजर आती है, जो अपने सिग्नेचर Andaman Adventure (वाइब्रेंट येलो) कलर में काफी शानदार दिख रही है. असल फर्क इसके व्हील्स में देखने को मिलता है. जहां स्टॉक Sierra में 19-इंच के ड्यूल-टोन मशीन-कट अलॉय व्हील्स दिए जाते हैं, वहीं इस मालिक ने इसमें बदलाव कर दिया है.
कार में आफ्टरमार्केट, ज्यादा रफ और ऑफ-रोड स्टाइल वाले अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, साथ ही ऑफ-रोड टायर्स भी फिट किए गए हैं. सिर्फ व्हील्स बदलने से ही पूरी गाड़ी का लुक काफी बदल गया है. अब यह SUV पहले से ज्यादा मस्क्युलर, दमदार और थोड़ी ऊंची लग रही है. ध्यान से देखने पर पता चलता है कि नए व्हील्स और टायर्स व्हील आर्च के काफी करीब हैं. इससे ऐसा लगता है कि शायद इसमें हल्का सा लिफ्ट भी दिया गया है, ताकि चौड़े व्हील्स आराम से फिट हो सकें और रगड़ न खाएं.
Tata Sierra की खूबियां
Tata के इस SUV में सेगमेंट का काफी बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, जो केबिन को और भी प्रीमियम फील देता है. डैशबोर्ड पर आपको ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप देखने को मिलता है, जबकि अंदर की तरफ लेदराइट सीट्स, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स (मेमोरी फंक्शन के साथ), फ्लोटिंग सेंटर कंसोल और एक्सटेंड होने वाला अंडर-थाई सपोर्ट जैसे लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं
इंजन की बात करें तो इसमें तीन ऑप्शन मिलते हैं. सबसे पहले 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 bhp पावर और 145 Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन मैनुअल और DCA गियरबॉक्स दोनों के साथ आता है.
इसके अलावा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 160 PS पावर और 255 Nm टॉर्क देता है और टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता है. वहीं 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी ऑप्शन में है, जो 116 bhp पावर और 260 Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह मैनुअल व ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. इस SUV की कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
यह भी पढ़ें: यूं ही नहीं कहते इसे लॉर्ड ऑल्टो! देखिए कैसे इस छोटी कार ने पार कर दिया खतरनाक आदि कैलाश का रास्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










