110Km रेंज का दावा, 75 kmph की टॉप स्पीड और बड़ा स्टोरज भी... Simple Wave के बेस वेरिएंट में और क्या खास?

Updated:
विज्ञापन

Simple Wave (फोटो: simpleenergy.in)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Simple Energy का सबसे सस्ता Wave S EBN रोजमर्रा और फैमिली यूज के लिए बनाया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसमें 110Km तक की रेंज, 75 kmph की टॉप स्पीड और बड़ा स्टोरेज मिलता है.

विज्ञापन

Simple Energy ने अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Wave लॉन्च किया है। इसके Wave S EBN 2.2kWh मॉडल की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये है। यह कीमत बेंगलुरु की एक्स-शोरूम कीमत है। कंपनी ने इस स्कूटर को रोजमर्रा के इस्तेमाल और परिवार के लिए बनाया है। अब सवाल यह है कि क्या यह स्कूटर इस कीमत में खरीदने लायक है? आइए इसके हर पहलू पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन

डिजाइन और स्टाइलिंग

लुक के मामले में बेस वेरिएंट Simple Wave S EBN आपको ज्यादा निराश नहीं करता. इसका डिजाइन अपने महंगे वेरिएंट्स जैसा ही स्टाइलिश है और इसमें डॉल्फिन से इंस्पायर्ड डिजाइन देखने को मिलता है. स्कूटर में फ्लोइंग बॉडी डिजाइन, साइड पैनल पर वेव पैटर्न और अलग डिजाइन वाले कास्ट मिरर दिए गए हैं.

इसमें फुल-एलईडी लाइटिंग सेटअप मिलता है और स्माइल शेप वाला एलईडी डीआरएल भी काफी शानदार लगता है. हालांकि, कलर ऑप्शन के मामले में थोड़ी कमी जरूर महसूस हो सकती है. Wave S EBN सिर्फ पर्ल व्हाइट और डॉल्फिन ग्रे में उपलब्ध है, जबकि महंगे Wave और Wave+ मॉडल में ज्यादा कलर ऑप्शन मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में अब 105km से ज्यादा दौड़ेगा Kinetic DX, कंपनी ने जोड़े पहले से ज्यादा 2 पावरफुल बैटरी

मोटर, बैटरी और रेंज

Wave S EBN में कंपनी ने 4.5kW का छोटा मोटर दिया है, जबकि बाकी सभी Wave वेरिएंट्स में ज्यादा पावरफुल 6.4kW मोटर मिलता है. इसका असर इसकी स्पीड पर भी पड़ता है और यह स्कूटर 75 kmph की स्पीड पकड़ सकता है. इसमें 2.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे लेकर Simple Energy का दावा है कि यह IDC रेंज में 110km तक चल सकता है.

रोजमर्रा के काम आने वाले फीचर्स

महंगे मॉडल्स की तरह इसमें 7 इंच की TFT स्क्रीन नहीं दी गई है, बल्कि Wave S EBN में 5 इंच का LCD कंसोल मिलता है। फिर भी इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, Simple Connect ऐप के जरिए कॉल और SMS अलर्ट जैसे जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।

स्टोरेज के मामले में भी यह स्कूटर निराश नहीं करता। इसमें इतना बड़ा अंडरसीट स्टोरेज मिलता है कि उसमें फुल-साइज हेलमेट रखने के बाद भी छोटे-मोटे सामान के लिए जगह बच जाती है। इतना ही नहीं, साइड में 4 लीटर का एक छोटा लॉक होने वाला कंपार्टमेंट भी दिया गया है, जिसमें आप छाता या पानी की बोतल जैसी चीजें रख सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

Wave S EBN में ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर नहीं मिलता, लेकिन फैमिली के रोजाना इस्तेमाल के लिए यह कोई बड़ी कमी नहीं है. इसमें सुपर होल्ड फीचर भी नहीं दिया गया है, जो ढलान पर स्कूटर को पीछे जाने से रोकता है. हालांकि, इसमें ड्रॉप सेफ फीचर जरूर मिलता है. अगर स्कूटर गिर जाता है, तो यह फीचर मोटर की पावर बंद कर देता है. वहीं, इस मॉडल में चोरी होने या स्कूटर को कोई उठाकर ले जाने की जानकारी देने वाला अलर्ट फीचर नहीं मिलता.

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर चलेगा 178km, मिलेगी 75km/h की टॉप स्पीड, मार्केट में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola