ePaper

SBI नेट बैंकिंग सर्विस यूजर्स के लिए जरूरी खबर, आज रात ट्रांजैक्शन करने से बचें, क्योंकि...

Updated at : 11 Jul 2021 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
SBI नेट बैंकिंग सर्विस यूजर्स के लिए जरूरी खबर, आज रात ट्रांजैक्शन करने से बचें, क्योंकि...

SBI Alert: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक/स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है. एक ट्वीट के जरिये बैंक ने अपने ग्राहकों को बताया है कि उसकी सर्विस 10 जुलाई और 11 जुलाई को कुछ समय के लिए ठप रहेगी.

विज्ञापन

SBI Alert: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक/स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है. एक ट्वीट के जरिये बैंक ने अपने ग्राहकों को बताया है कि उसकी सर्विस 10 जुलाई और 11 जुलाई को कुछ समय के लिए ठप रहेगी.

SBI ने अपने खाताधारकों को बताया है कि बैंक की ऑनलाइन सेवाएं (Online Services) एक निश्चित समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी और इस दौरान ग्राहक इन सेवाओं का उपयोग करने की कोशिश न करें. आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है, इसलिए इसका असर लाखों खाताधारकों पर पड़ेगा.

SBI यूजर्स को जिन ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है, उनमें स्टेट बैंक इंटरनेट बैंकिंग (SBI Internet Banking), योनो ऐप (YONO App), योनो लाइट ऐप (Yono Lite App) और यूपीआई (UPI) सर्विसेज शामिल हैं. बैंक ने बताया है कि यूजर्स कसे डिजिटल पेमेंट में कोई परेशानी न हो, इसके लिए बैंक अप्रेगेडेशन का काम कर रहा है.

Also Read: Google Chrome पर नोटिफिकेशन से हैं परेशान? जानिए इसे ब्लॉक करने का आसान तरीका

SBI की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को रात के 10:45 बजे से लेकर 11 जुलाई 2021 की सुबह 12:15 तक बंद रहेंगी. इसके साथ ही SBI ने ट्वीट में लिखा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वो हमारे साथ इस मुश्किल घड़ी में बने रहे, क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग एक्सपीरिएंस देने की कोशिश कर रहे हैं. असुविधा के लिए खेद है.

SBI YONO ऐप क्या है?

YONO app भारतीय स्टेट बैंक का ऑफिशियल बैंकिंग ऐप है, जिसकी मदद से आप कहीं पर भी ऑनलाइन बैंकिंग कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास बस स्मार्टफोन और इंटरनेट होना चाहिए. YONO का पूरा नाम (YONO full form) You Only Need One है. इसे 27 नवंबर 2017 को भारत की वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लॉन्च किया था. इस ऐप में आप बैंकिंग के काम जैसे पैसे जमा करना, ट्रांसफर करना, अकाउंट खोलना आदि तो कर ही सकते हैं, इसके साथ ही आप शॉपिंग भी कर सकते हैं. लगभग 60 ई-कॉमर्स कंपनी इसके साथ जुड़ी हुई हैं. Android और iOS दोनों स्मार्टफोन पर YONO को आसानी से चलाया जा सकता है.

Also Read: ALERT! माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में सामने आया बग, तुरंत करें सिस्टम अपडेट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola