Price Cut: 7000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M51 हो गया सस्ता, जानें नयी कीमत

Samsung Smartphone Price Cut: सैमसंग ने अपने 7000mAh की बैटरी वाले गैलेक्सी M51 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. इस फोन के दोनों वेरिएंट्स के दाम 2 हजार रुपये कम किये गए हैं.
Samsung Smartphone Price Cut: सैमसंग ने अपने 7000mAh की बैटरी वाले गैलेक्सी M51 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. इस फोन के दोनों वेरिएंट्स के दाम 2 हजार रुपये कम किये गए हैं.
गैलेक्सी M51 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनी ने 24,999 रुपये में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत अब 22,999 रुपये हो गई है, वहीं 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसे अब 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Samsung Galaxy M51 की स्पेसिफिकेशन्स
-
डिस्प्ले : 6.7 इंच की फुल-एचडी+, सुपर एमोलेड, इनफिनिटी ओ
-
प्रोसेसर : क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी
-
रैम + 6 जीबी/ 8 जीबी
-
इंटर्नल स्टोरेज : 128 जीबी
-
ऑपरेटिंग सिस्टम : एंड्रॉयड 10 आधारित OneUI
-
क्वॉड रियर कैमरा सेटअप : 64 + 12 + 5 + 5 MP
-
फ्रंट कैमरा : 32MP
-
बैटरी : 7,000 एमएएच (25 वॉट फास्ट चार्जिंग)
-
कनेक्टिविटी : 4G, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट
Also Read: Smartphone Under 8000 : दमदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन्स, कीमत 8000 से कम
Galaxy M51 की खूबियां
सैमसंग गैलेक्सी M51 एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core 2.1 पर चलता है. इसमें 6.7-इंच फुल HD+ सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम है.
सैमसंग के इस फोन में पीछे की तरफ 4 कैमरे मिलते हैं. इनमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 12 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के तीन अन्य सेंसर शामिल हैं. फोन का फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




