Price Drop: सैमसंग का यह स्मार्टफोन हुआ इतना सस्ता, जानें नयी कीमत

Updated:
विज्ञापन
Price Drop: सैमसंग का यह स्मार्टफोन हुआ इतना सस्ता, जानें नयी कीमत

Samsung Galaxy M21 Price Drop, samsung galaxy m21, Samsung Galaxy M21 Price, samsung galaxy m21 specifications: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग का गैलेक्सी एम21 samsung galaxy m21 स्मार्टफोन भारत में सस्ता हो गया है. सैम.मोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, 6000mAh बैटरी वाले इस फोन को लॉकडाउन खुलने के बाद 1 हजार रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. सैमसंग गैलेक्सी एम21 दो रंगों- मिडनाइट ब्लू और रेवेन ब्लैक कलर में मिलता है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy M21 Price Drop, samsung galaxy m21, Samsung Galaxy M21 Price, samsung galaxy m21 specifications: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग का गैलेक्सी एम21 samsung galaxy m21 स्मार्टफोन भारत में सस्ता हो गया है.

Also Read: Xiaomi, Redmi, Mi के इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा MIUI 12 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

सैम-मोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, 6000mAh बैटरी वाले इस फोन को लॉकडाउन खुलने के बाद 1 हजार रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. सैमसंग गैलेक्सी एम21 दो रंगों- मिडनाइट ब्लू और रेवेन ब्लैक कलर में मिलता है.

Also Read: Samsung लाया नया बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

भारत में इस हैंडसेट का 64 जीबी वेरिएंट 13,199 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत इससे पहले 14,222 रुपये थी. इसी तरह 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी 1 हजार रुपये सस्ता मिलेगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले दिनों में अमेजन इंडिया से फोन को नयी कीमत में खरीदा जा सकता है.

Also Read: Redmi Note 9, Mi Note 10 Lite लॉन्च, लेटेस्ट क्वॉड कैमरा सेटअप के अलावा ये खूबियां भी हैं खास

Samsung Galaxy M21 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम21 में 6.4 इंच फुल एचडी+ इनफिनिटी-यू एमोलेड डिस्प्ले है. स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है. भारत में इस फोन को WattaMonster टैगलाइन के साथ पेश किया गया था.

Also Read: Samsung Galaxy के दो नये 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च, कीमत और खूबियां जानें

Samsung Galaxy M21 हैंडसेट में कंपनी का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर लगा है. यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसके ऊपर सैमसंग वन यूआई दी गई है. फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी औ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं.

Also Read: Honor ने लॉन्च किये दो दमदार बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy M21 के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर लेंस है. सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसके अलावा 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी दी गई है.

Also Read: 5000mAh बैटरी और 5 कैमरे के साथ आ रहा Samsung Galaxy A21

कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4G, वीओएलटीई, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिये गए हैं.

Also Read: Realme 6 और Realme 6 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola