Samsung Galaxy के दो नये 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च, कीमत और खूबियां जानें

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Apr 2020 12:56 AM

विज्ञापन

Samsung Galaxy A71 5G Samsung Galaxy A51 5G Smartphone Launch : इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनानेवाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग (Samsung) ने अपने 5G लाइनअप में दो मिड रेंज स्मार्टफोन्स- Samsung Galaxy A51 5G और Galaxy A71 5G पेश किये हैं.

विज्ञापन

Samsung Galaxy A71 5G Samsung Galaxy A51 5G Smartphone Launch : इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनानेवाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग (Samsung) ने अपने 5G लाइनअप में दो मिड रेंज स्मार्टफोन्स- Samsung Galaxy A51 5G और Galaxy A71 5G पेश किये हैं.

Also Read: 5000mAh बैटरी और 5 कैमरे के साथ आ रहा Samsung Galaxy A21

ये दोनों स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं. कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को अफोर्डेबल प्राइसिंग के साथ लॉन्च किया है. दोनों स्मार्टफोन्स में सैमसंग के 5G इंटीग्रेटेड चिप का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही, ये दोनों स्मार्टफोन्स मल्टी कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हैं.

Also Read: 5000mAh बैटरी और पंच होल डिस्प्ले के साथ आया Samsung का नया बजट स्मार्टफोन

Samsung Galaxy के इन लेटेस्ट हैंडसेट्स के फीचर्स के बारे में बात करें, तो Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा, फोन के पीछे 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है.

फोन में सुपर स्टेडी वीडियो, UHD रिकॉर्डिंग और AR डूडल जैसे मोड दिये गए हैं. सैमसंग का यह फोन 10nm Exynos 9611 चिपसेट से पावर्ड है, जो AI पावर्ड गेम बूस्टर के साथ आता है. यह फ्रेम रेट और स्टेबिलिटी को बेहतर करता है, साथ ही, आपके फेवरेट गेम के दौरान पावर कंज्म्पशन को घटाता है.

Samsung Galaxy A71 स्मार्टफोन में 6.7 इंच का इंफीनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है. नयी सुपर AMOLED प्लस टेक्नोलॉजी के साथ यह शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. इस स्मार्टफोन के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है.

साथ ही, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें Slow-Mo Selfie मोड दिया गया है.

सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत और उपलब्धता की बात करें, तो Galaxy A51 5G की कीमत 500 डॉलर (लगभग 38,000 रुपये) से शुरू होती है. वहीं Galaxy A71 5G की कीमत 600 डॉलर (45,600 रुपये) है. दोनों स्मार्टफोन की सेल अगले कुछ महीनों में अमेरिका में शुरू हो जाएगी. भारत में इन दोनों 5G स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी आनी बाकी है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola