8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ आया Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy A22 5G Price, Specs: सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी ए सीरीज (Galaxy A Series) का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन (latest 5G smartphone) गैलेक्सी ए22 5जी (Galaxy A22 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह Galaxy A सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ 11 बैंड सपोर्ट के साथ आता है.
Samsung Galaxy A22 5G Price, Specs: सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी ए सीरीज (Galaxy A Series) का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन (latest 5G smartphone) गैलेक्सी ए22 5जी (Galaxy A22 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है. बता दें कि यह Galaxy A सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ 11 बैंड सपोर्ट के साथ आता है.
सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19999 रुपये है. वहीं, फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में आएगा. बताते चलें कि Samsung Galaxy A22 4G स्मार्टफोन की भारत में पहले ही लॉन्च हो चुका है.
-
Display : 6.60 inch
-
Processor : MediaTek Dimensity 700 SoC
-
OS : Android 11
-
Front Camera : 8MP
-
Rear Camera : 48MP + 5MP + 2MP
-
RAM : 8GB
-
Storage : 128GB
-
Battery : 5000mAh
Also Read: 6000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और दमदार प्रॉसेसर के साथ आया Samsung Galaxy M21 2021
सैमसंग का यह फोन ग्रे, मिंट और वॉयलेट कलर ऑप्शन में आता है और भारत में इसकी सेल विभिन्न रिटेल स्टोर्स के माध्यम से 25 जुलाई से शुरू होगी. इसके अलावा, फोन की सेल Samsung.com और अन्य ऑनलाइन स्टोर के जरिये शुरू हो चुकी है.
लॉन्च ऑफर की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन की खरीद पर HDFC Bank कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा. यह फोन मार्केट में Redmi Note 10 Pro Max, Realme X7 5G और iQoo Z3 जैसे हैंडसेट्स को टक्कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




