5000mAh बैटरी और 5 कैमरे के साथ आ रहा Samsung Galaxy A21

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Apr 2020 4:34 PM

विज्ञापन

Samsung Galaxy A21 Smartphone Specs Leaked: इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनानेवाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इस साल एक के बाद एक लगातार नये स्मार्टफोन लॉन्च करती जा रही है. कंपनी को शाओमी और रियलमी जैसे ब्रांड्स से कड़ी टक्कर मिल रही है. ऐसे में बाजार में बने रहने के लिए उसने यह स्ट्रैटजी अपनायी है. कंपनी अब अपनी गैलेक्सी A सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Galaxy A21 लॉन्च करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy A21 Smartphone Specs Leaked: इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनानेवाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इस साल एक के बाद एक लगातार नये स्मार्टफोन लॉन्च करती जा रही है. कंपनी को शाओमी और रियलमी जैसे ब्रांड्स से कड़ी टक्कर मिल रही है. ऐसे में बाजार में बने रहने के लिए उसने यह स्ट्रैटजी अपनायी है.

Also Read: 5000mAh की बैटरी के साथ आया Moto G8 Power Lite

इसी रणनीति के तहत कंपनी अब अपनी गैलेक्सी A सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Galaxy A21 लॉन्च करने की तैयारी में है. फोन की लॉन्चिंग में हालांकि अभी समय है, लेकिन इसकी डीटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई है.

Also Read: 5000mAh बैटरी और पंच होल डिस्प्ले के साथ आया Samsung का नया बजट स्मार्टफोन

लीक्स के आधार पर यह कहा जा रहा है कि नये गैलेक्सी A21 पंच होल डिस्प्ले डिजाइन और क्वॉड रियर कैमरा के साथ आयेगा. फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड One UI 2.0 काम करेगा.

गैलेक्सी A21 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें, तो यह फोन गैलेक्सी A20 और गैलेक्सी A20s से थोड़ा अलग होगा. गैलेक्सी A20 और A20s वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आते हैं। वहीं, नए गैलेक्सी A21 में इनफिनिटी-ओ स्टाइल का पंच होल डिजाइन में आ सकता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में वर्टिकल डिजाइन में चार रियर कैमरे दिये गए हैं. इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है. बताया जाता है कि सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जिससे फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी.

3जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. 5000 mAh की बैटरी फोन को पावर देगी. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, VoLTE और हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं.

सैमसंग के इस फोन की कीमत के बारे में बात करें, तो स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर कहा जा सकता है कंपनी इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश कर सकती है. ऐसे में इसकी कीमत 10 हजार रुपये से 15 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola