Google Doodle on Republic Day 2023: गूगल ने बनाया 74वां गणतंत्र दिवस खास, आज का डूडल देखा आपने?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Jan 2023 12:58 PM
Parth Kothekar Google Doodle: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर गूगल ने डूडल के जरिये गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. गूगल बड़े मौकों पर खास तरह के डूडल के जरिये उन्हें याद करता है. गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने स्पेशल डूडल शेयर किया है.
Highlights-
भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.
गूगल ने हैंड-कट पेपर आर्ट के साथ डूडल बनाकर देशवासियों को बधाई दी है.
इस खास आर्टवर्क को गुजरात के अहमदाबाद के आर्टिस्ट पार्थ कोथेकर ने तैयार किया है.
Google Doodle on Republic Day 2023: आज हिंदुस्तान और हम हिंदुस्तानी अपने देश का 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day 2023) मना रहे हैं. हर ओर गणतंत्र दिवस (Republic Day) की धूम है. इस अवसर पर गूगल (Google) ने भी एक विशेष प्रकार का डूडल (Doodle) तैयार किया है. आज का गूगल डूडल (Google Doodle Today) गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतवासियों को गणतंत्र दिवस (India Republic Day 2023) की बधाई देता है (Republic Day Wishes). 26 जनवरी 1950 को, यानी आज ही के दिन भारत ने संविधान को अपनाकर स्वयं को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया.
Happy Republic Day, India! Go behind the scenes to see how guest artist @parthkothekar creates mesmerizing and complex paper cutouts like the one in today’s #GoogleDoodle → https://t.co/uEzr2B6iaehttps://t.co/vJPvt1vghj pic.twitter.com/jKEV36c9TT
— Google Doodles (@GoogleDoodles) January 25, 2023
आज के गूगल डूडल में क्या खास है?
भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मना रहा है. गूगल ने इस मौके पर शानदार गूगल डूडल तैयार किया है. गूगल ने अपने होमपेज पर जो डूडल लगाया है, उसमें एक हैंड-कट पेपर आर्ट दिखाई दे रहा है. इस खास आर्टवर्क को गुजरात के अहमदाबाद के आर्टिस्ट पार्थ कोथेकर ने तैयार किया है. आज के गूगल डूडल (Google Doodle) में गणतंत्र दिवस परेड के कई तत्व नजर आ रहे हैं. इनमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, सीआरपीएफ की मार्चिंग टुकड़ी, भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर आदि शामिल हैं.
India Republic Day 2023 Google Doodle
Also Read: Google की बढ़ गईं मुश्किलें, भारत के बाद अब अमेरिका में भी चलेगा मुकदमा, लेकिन यहां मामला अलग है…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










