ePaper

Google की बढ़ गईं मुश्किलें, भारत के बाद अब अमेरिका में भी चलेगा मुकदमा, लेकिन यहां मामला अलग है...

Updated at : 26 Jan 2023 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
Google की बढ़ गईं मुश्किलें, भारत के बाद अब अमेरिका में भी चलेगा मुकदमा, लेकिन यहां मामला अलग है...

मुकदमे में ऑनलाइन एडवर्टाइजिंग के पूरे इकोसिस्टम पर गूगल की कथित मोनोपॉली को तोड़ने की मांग की गई है और आरोप लगाया गया है कि इससे एडवर्टाइजर्स, कस्टमर्स और यहां तक कि अमेरिकी सरकार को भी नुकसान पहुंच रहा है.

विज्ञापन
undefined

सर्च इंजन गूगल की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अमेरिकी कंपनी एक तरफ अपनी दबदबे वाली स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए भारत में कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया के लगाये 938 करोड़ रुपये के जुर्माने से जूझ ही रही है, इधर अमेरिकी न्याय विभाग और आठ राज्यों ने भी गूगल के खिलाफ प्रतिस्पर्धा-रोधी कारोबारी गतिविधियों के चलते मुकदमा दायर कर दिया है.

undefined

मुकदमे में ऑनलाइन विज्ञापन के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र पर गूगल के कथित एकाधिकार को तोड़ने की मांग की गई है और आरोप लगाया गया है कि इससे विज्ञापनदाताओं, उपभोक्ताओं और यहां तक कि अमेरिकी सरकार को भी नुकसान पहुंच रहा है.

undefined

सरकार ने शिकायत में आरोप लगाया कि गूगल अधिग्रहण के जरिये ऑनलाइन विज्ञापन बाजार में प्रतिद्वंद्वियों को ‘बेअसर या खत्म’ करना चाहता है. गूगल की प्रतिस्पर्धा-रोधी प्रथाओं के चलते विज्ञापनदाताओं के लिए दूसरे प्रतियोगियों की पेशकश का उपयोग करना मुश्किल हो रहा है. माना जा रहा है कि अमेरिका में अब बड़ी तकनीकी कंपनियों पर लगाम लगाने की कवायद की जा रही है.

undefined

अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा, एकाधिकार से मुक्त और निष्पक्ष बाजारों को नुकसान पहुंचता है, जिस पर हमारी अर्थव्यवस्था आधारित है. वे नवाचार को रोकते हैं. वे उत्पादकों और श्रमिकों को नुकसान पहुंचाते हैं और वे उपभोक्ताओं के लिए लागत बढ़ाते हैं.

undefined

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक ने एक बयान में कहा कि यह मुकदमा नवाचार को धीमा कर देगा, विज्ञापन शुल्क बढ़ाएगा और हजारों छोटे व्यवसायों तथा प्रकाशकों की वृद्धि को कठिन बना देगा. इस समय गूगल की आमदनी में डिजिटल विज्ञापन की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola