नए अवतार में आ रहा Renault Duster, जानिए लॉन्च से पहले डिजाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स

Updated at : 16 Mar 2026 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Renault Duster 2026

रेनॉल्ट डस्टर भारत में कल होगी लॉन्च / फोटो- रेनॉल्ट

Renault Duster में पहले से ज्यादा अपडेटेड डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ 17 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाली है. यहां जानिए इसके फीचर्स और इंजन ऑपशंस डिटेल्स में.

विज्ञापन

मिड-साइज SUV सेगमेंट में Renault Duster अब नए अवतार में वापसी करने जा रही है. कंपनी नई 2026 Renault Duster को भारत में 17 मार्च को ऑफिशियली लॉन्च करने जा रही है. नई Duster को पूरी तरह से अपडेटेड डिजाइन, टेक्नोलॉजी से लैस केबिन और कई पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा. यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Creta जैसी पॉपुलर कारों को टक्कर दे सकती है. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. आइए जानते हैं

डिजाइन में मिलेगा दमदार और मॉडर्न लुक

नई Renault Duster का डिजाइन पहले से ज्यादा मजबूत और मॉडर्न बनाया गया है. इसका लुक ग्लोबल थर्ड-जेनरेशन मॉडल से इंस्पायर्ड है, लेकिन इंडियन ऑटो मार्केट को ध्यान में रखकर इसमें कुछ खास बदलाव भी किए गए हैं.

SUV के फ्रंट में Eyebrow-style LED DRL दिए गए हैं, जो टर्न इंडिकेटर के रूप में भी काम करते हैं. इसके साथ नया ग्रिल डिजाइन मिलता है, जिस पर बड़ा Duster बैज लगाया गया है.

फ्रंट बंपर में सिल्वर एक्सेंट और पिक्सल-स्टाइल फॉग लैम्प इसे और ज्यादा प्रीमियम और अट्रैक्टिव बनाते हैं. कुल मिलाकर नई Duster का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा मजबूत और मॉडर्न दिखाई देता है.

ज्यादा प्रीमियम केबिन

नई Duster के इंटीरियर को भी पूरी तरह से अपडेट किया गया है. इसमें तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर पियानो ब्लैक फिनिश मिलता है. कार में डुअल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है, जिससे केबिन काफी मॉडर्न नजर आता है. इसके अलावा इसमें एंबियंट लाइटिंग, फॉक्स कार्बन-फाइबर फिनिश और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. डेली यूज को आसान बनाने के लिए इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो-होल्ड जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

मिलेंगे कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फीचर्स

नई Renault Duster को फीचर्स के मामले में काफी अपग्रेड किया गया है. इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाती हैं. फीचर्स में शामिल है-

  • 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • वायरलेस चार्जर
  • 360-डिग्री कैमरा
  • पावर्ड टेलगेट
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • Arkamys ऑडियो सिस्टम
  • सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी तकनीक भी दी गई है.

इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन

नई Renault Duster को कई इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा. इसमें सबसे पावरफुल वेरिएंट में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ E-Tech 160 हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. यह सेटअप करीब 160 bhp की पावर और 172 Nm टॉर्क देता है.

इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो लगभग 160 bhp और 280 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध होगा.

एंट्री-लेवल मॉडल में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 100 bhp और 160 Nm टॉर्क देता है.

बुकिंग और डिलीवरी

नई Renault Duster की प्री-बुकिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है. ग्राहक इसे 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी लॉन्च के आसपास शुरू हो सकती है, जबकि हाइब्रिड मॉडल की डिलीवरी दिवाली के आसपास शुरू होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: पहली कार खरीद रहे हैं? 10 लाख रुपये से कम की ये हैं बेस्ट ऑटोमैटिक कारें, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola