JioBook Laptop 2023: दमदार फीचर्स वाले जियो के सस्ते लैपटॉप की लॉन्चिंग आज, कीमत होगी 20 हजार रुपये से कम !

JioBook Laptop 2023: ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर जियोबुक 2023 को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं. जियो बुक के प्रॉसेसर से लेकर डिवाइस के वजन तक की जो डीटेल्स जारी की गईं हैं, उनके अनुसार जियो बुक को ऑक्टाकोर प्रॉसेसर के साथ लॉन्च किया जा रहा है.
JioBook Laptop 2023 Launch : रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स के लिए जियोबुक (JioBook) आज लॉन्च करने जा रहा है. खबरों की मानें, तो मार्केट में जियो बुक की एंट्री एक ऐसे 4G लैपटॉप के रूप में होने जा रही है, जिसकी कीमत एक स्मार्टफोन से भी कम होगी.
ई-कॉमर्स साइट अमेजन अमेजन पर भी जियोबुक लैपटॉप के आने की जानकारी दी गई है. यही नहीं, नये लैपटॉप को लेकर अमेजन पर बने एक माइक्रोसाइट पर यूजर को अपकमिंग लैपटॉप के लॉन्च होने पर ‘नोटिफाई मी’ का बटन भी दिया गया है.

JioBook 2023 में मिलेंगी ये खूबियां
ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर जियोबुक 2023 को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं. जियो बुक के प्रॉसेसर से लेकर डिवाइस के वजन तक की जो डीटेल्स जारी की गईं हैं, उनके अनुसार जियो बुक को ऑक्टाकोर प्रॉसेसर के साथ लॉन्च किया जा रहा है. नये लैपटॉप के वजन की बात करें, तो यह 1 किलोग्राम से होगा. इसका वजन 990 ग्राम होगा.
जियो बुक लैपटॉप की बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह डिवाइस पूरा दिन चलने वाली बैटरी के साथ लाया जा रहा है. इसके साथ ही, यह डिवाइस इंटरनेट कनेक्टिविटी के तौर पर 4G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा. जियोबुक JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. यूजर को इस डिवाइस में कुछ प्री-लोडेड ऐप्स भी मिलेंगे. जियो बुक को यूजर दो कलर ऑप्शंस, ब्लू और ग्रे में खरीद पाएंगे.
Also Read: Jio Bharat Phone: कहां कैसे और कितने में मिलेगा जियो का सबसे सस्ता 4G फोन?JioBook 2023 की कीमत कितनी होगी?
रिलायंस जियोबुक को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि रिलायंस जियो का नया लैपटॉप 20 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. आपको बता दें कि रिलायंस जियोबुक को बीते साल अक्टूबर में ही मार्केट में पेश कर चुकी है. ऐसे में नये डिवाइस को लेकर यूजर्स की एक्सपेक्टेशंस ज्यादा हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए इंटरनेट एनेबल्ड किफायती फीचर फोन लॉन्च किया है. कंपनी ने जुलाई में ही यूजर के लिए एक फीचर फोन Jio Bharat लॉन्च किया है. 999 रुपये की कीमत वाले फीचर फोन को जियो सिम के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. मुकेश अंबानी की कंपनी ने इस नये फोन को भारत में 4G कवरेज बढ़ाने के मकसद से पेश किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










