JIO दे रहा घर बैठे पैसे कमाने का मौका, यहां जानें पूरा Plan

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jul 2020 11:23 AM

विज्ञापन

Reliance Jio lets users earn commission for every Jio recharge through JioPOS Lite App Launch : रिलायंस जियो Reliance Jio ने अपने यूजर्स को रिचार्ज करने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए Jio POS Lite कम्युनिटी रिचार्ज ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप की खासियत यह है कि इस ऐप के जरिये कोई भी जियो Jio पार्टनर बन सकता है और रिचार्ज के जरिये कमीशन कमा सकता है.

विज्ञापन

Reliance Jio lets users earn commission for every Jio recharge through JioPOS Lite App Launch : रिलायंस जियो Reliance Jio ने अपने यूजर्स को रिचार्ज करने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए Jio POS Lite कम्युनिटी रिचार्ज ऐप लॉन्च किया है.

इस ऐप की खासियत यह है कि इस ऐप के जरिये कोई भी जियो Jio पार्टनर बन सकता है और रिचार्ज के जरिये कमीशन कमा सकता है. यह ऐप फिलहाल गूगल के प्ले स्टोर Google Play Store पर उपलब्ध है. वहां से इसे डाउनलोड करके कोई भी जियो पार्टनर Jio Partener बन सकता है.

Jio पार्टनर बनने के लिए आपको पहले अपने आप को रजिस्टर कराना होगा. इसके लिए किसी भी तरह की फिजकल वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होती है और न ही किसी भी डॉक्यूमेंट के हार्ड कॉपी की जरूरत होती है.

जैसे ही आप पार्टनर बनने के लिए इस ऐप में रजिस्टर करते हैं, आपसे अपने वॉलेट में पैसा लोड करने के लिए कहा जाएगा. आप इसमें 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की राशि को लोड कर सकते हैं. इस ऐप के जरिये हर 100 रुपये की खपत के बाद पार्टनर को 4.16 रुपये का लाभ मिलता है.

Jio पार्टनर बनने के बाद आप किसी भी यूजर के Jio नंबर को Jio POS Lite कम्युनिटी ऐप के जरिये रिचार्ज कर सकते हैं. हर नंबर को रिचार्ज करने के बाद आपको एक निश्चित राशि कमीशन के तौर पर मिलेगी. यूजर चाहें तो अपने नंबर को Jio की आधिकारिक वेबसाइट और My Jio ऐप से भी रिचार्ज कर सकते हैं, लेकिन यह ऐप उन यूजर्स को फायदा पहुंचाएगा, जो ऑनलाइन बैंकिंग या किसी भी तरह के डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

Jio POS Lite ऐप के जरिये कंपनी पार्टनर को 4.16 प्रतिशत का कमीशन ऑफर कर रही है. हर रिचार्ज अमाउंट पर पार्टनर को यह कमीशन ऑफर किया जाएगा. पार्टनर इस ऐप में कमाये कमीशन और वॉलेट बैलेंस को चेक कर सकते हैं. इसमें पार्टनर को पिछले 20 दिनों का ट्रांजैक्शन भी दिखाई देगा.

बताते चलें कि हाल ही में एयरटेल Airtel द्वारा भी ‘अर्न फ्रॉम होम’ Earn From Home (घर से कमाओ) योजना शुरू की गई थी. इसमें यूजर्स को एयरटेल ऐप के जरिये सुपरहीरो बनने का विकल्प देता है, जिसके जरिये यूजर ऐप के किये गए प्रत्येक रीचार्ज पर 4 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त कर सकता है.

एयरटेल ऐप के अंदर एक बैनर है जो यूजर्स को नये ‘अर्न फ्रॉम होम’ योजना की जानकारी देता है. इसपर क्लिक करने और सुपरहीरो के रूप में रजिस्टर करने से यूजर हर रीचार्ज पर 4 प्रतिशत की कमाई कर सकता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola