Jio Happy New Year Offer : नये साल पर जियो का धमाका, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेली 1.5GB डेटा

Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान (Jio New Prepaid Plan) लॉन्च किया है. इस प्लान का नाम हैप्पी न्यू ईयर ऑफर (Jio Happy New Year Offer) है.
Jio Happy New Year Offer: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) ने अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान (Jio New Prepaid Plan) लॉन्च किया है. इस प्लान का नाम हैप्पी न्यू ईयर ऑफर (Jio Happy New Year Offer) है. इस प्लान में यूजर्स को 300 से ज्यादा दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इसके साथ ही प्रीपेड प्लान में हाई-स्पीड डेटा, जियो ऐप्स और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. आइए जानें इस जियो ऑफर (Jio Offer) के बारे में-

Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए नया Happy New Year ऑफर पेश कर दिया है. इस ऑफर को 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ लाया गया है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है, यानी इस प्लान में कुल 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसके साथ ही, यूजर्स को अनलिमेटेड कॉलिंग के साथ डेली 1.5 जीबी डेटा (कुल 504 जीबी डेटा) इस्तेमाल करने को दिया जाएगा.
Also Read: 91 रुपये में महीनेभर के लिए इतना कुछ दे रहा JIO, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदेदरअसल Jio इस ऑफर के तहत 2,545 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर अपने ग्राहकों को कर रही है. इसके साथ ही, इस ऑफर के तहत रोजाना 100 एसएमएस सहित जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस ऑफर पैक की कीमत 2545 रुपये है और इसे 7 जनवरी 2022 तक के लिए उपलब्ध किया गया है.
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि जियो के इस रीचार्ज प्लान को रिलायंस जियो (reliance jio) कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और माई जियो मोबाइल ऐप (My Jio App) पर अपडेट कर दिया है, जहां से आप रीचार्ज करा सकते हैं.
Also Read: Airtel ने पेश किया Jio से भी सस्ता प्लान, दोनों में फर्क देखकर तय करें कौन ज्यादा फायदेमंदप्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




