Jio Plan: 11 रुपये में जियो दे रहा इतना 4G Data
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Aug 2020 11:43 PM
Reliance Jio Plan, Reliance Jio New Plan, Reliance Jio Best Recharge, Reliance Jio 4G Data Voucher, Reliance Jio Offer, Reliance Jio Best 4g Data Voucher: 11 रुपये के शुरुआती कीमत पर आने वाले जियो 4G डेटा वाउचर (Reliance Jio 4G Data Voucher) में 12GB तक डेटा ऑफर किया जा रहा है. यही नहीं, इन प्लान्स में जियो से दूसरे नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिनट्स भी मिलते हैं. इन प्लान्स से रिचार्ज कर डेली डेटा के खत्म होने की टेंशन भी दूर नहीं रहेगी. जियो के इन खास 4G डेटा वाउचर्स के बारे में आइए जानें-
Reliance Jio Plan, Reliance Jio New Plan, Reliance Jio Best Recharge, Reliance Jio 4G Data Voucher, Reliance Jio Offer, Reliance Jio Best 4g Data Voucher: 11 रुपये के शुरुआती कीमत पर आने वाले जियो 4G डेटा वाउचर (Reliance Jio 4G Data Voucher) में 12GB तक डेटा ऑफर किया जा रहा है. यही नहीं, इन प्लान्स में जियो से दूसरे नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिनट्स भी मिलते हैं. इन प्लान्स से रिचार्ज कर डेली डेटा के खत्म होने की टेंशन भी दूर नहीं रहेगी.
अपनी एंट्री के साथ भारतीय टेलीकॉम जगत में भूचाल मचा देनेवाला रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स को की शानदार प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Prepaid Plan) ऑफर करता है.
जियो के 4G डेटा वाउचर (Reliance Jio 4G Data Voucher) भी इन्हीं में से एक हैं. 11 रुपये के शुरुआती कीमत पर आने वाले इन डेटा वाउचर्स में 12GB तक डेटा ऑफर किया जा रहा है. यही नहीं, इन प्लान्स में जियो से दूसरे नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिनट्स भी मिलते हैं. इन प्लान्स से रिचार्ज कर डेली डेटा के खत्म होने की टेंशन भी दूर नहीं रहेगी. जियो के इन खास 4G डेटा वाउचर्स के बारे में आइए जानें-
11 रुपये वाला प्लान (Jio Rs 11 Plan)
रिलायंस जियो का सबसे सस्ता 4G डेटा वाउचर 11 रुपये में आता है. इसमें 800MB डेटा मिलता है. कॉलिंग के लिए इसमें 75 फ्री मिनट्स मिलते हैं. इसे जियो-टू-नॉन जियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
21 रुपये वाला प्लान (Jio Rs 21 Plan)
जियो के इस 4G डेटा वाउचर को आप अपने एक्टिव प्लान के साथ रिचार्ज करा सकते हैं. इसमें नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 200 मिनट्स मिलते हैं. प्लान में इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए कंपनी 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है.
51 रुपये वाला प्लान (Jio Rs 51 Plan)
अपने एक्टिव प्लान पर जियो के इस 4G डेटा वाउचर से रिचार्ज कराने पर आपको अलग से 6जीबी डेटा मिल जाता है. जियो से दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इस पैक में 500 फ्री मिनट्स मिल जाते हैं.
Also Read: Reliance Jio ला रहा सबसे सस्ता 5G फोन, जानें किस कीमत पर मिल रहे हैं 5G हैंडसेट्स
101 रुपये वाला प्लान (Jio Rs 101 Plan)
जियो का यह 4जी डेटा वाउचर 12जीबी डेटा के साथ आता है. आप इसे अपने जियो नंबर पर एक्टिव प्लान के साथ अलग से टॉप-अप करा सकते हैं. इस पैक में जियो से नॉन-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए 1000 फ्री मिनट्स दिये जा रहे हैं.
251 रुपये वाला प्लान (Jio Rs 251 Plan)
जियो का 4G डेटा वाउचर 51 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें कंपनी रोज 2जीबी के हिसाब से कुल 102 जीबी डेटा ऑफर कर रही है. इस प्लान में किसी तरह का कॉलिंग बेनिफिट नहीं मिलता.
रिलायंस जियो डेटा वाउचर्स (Reliance Jio 4G Data Voucher) के वैलिडिटी की बात करें, तो इनमें आपको एक्टिव प्लान जितनी वैलिडिटी ऑफर की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










