Redmi 12 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगी ये बड़ी खूबियां
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Jul 2023 7:17 PM
चीनी कंपनी Redmi 12 5G को जल्द लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है कि इस डिवाइस को रेडमी 12, रेडमी वॉच 3 एक्टिव और स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज के साथ लॉन्च करेगी.
Redmi 12 5G Launch : शाओमी का मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Redmi 12 5G के लॉन्च की घड़ियां करीब हैं. चीनी कंपनी Redmi 12 5G को जल्द लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है कि इस डिवाइस को रेडमी 12, रेडमी वॉच 3 एक्टिव और स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज के साथ लॉन्च करेगी. इस डिवाइस की माइक्रोसाइट अमेजन इंडिया पर लाइव हो गई है. यूजर्स को अपकमिंग मोबाइल में तीन कैमरे मिलेंगे. इसके साथ ही, हैंडसेट में क्रिस्टल ग्लास बैक-पैनल के साथ दमदार बैटरी मिलेगी.
भारत में इस दिन दस्तक देगा स्मार्टफोन
अमेजन इंडिया पर एक्टिव माइक्रोसाइट के अनुसार, Redmi 12 5G स्मार्टफोन को 1 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाना है. इसके साथ ही, साइट पर Notify Me बटन भी लाइव हो गया है, जिससे ग्राहकों को फोन के लॉन्च का नोटिफिकेशन तुरंत मिलेगा.
Also Read: Nokia 2660 Flip : नोकिया का यह फ्लिप फोन बड़े कमाल का है, जानिए कीमत कितनी हैRedmi 12 5G के स्पेसिफिकेशंस कैसे होंगे?
अमेजन के एक्टिव माइक्रोसाइट से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार Redmi 12 5G में क्रिस्टल ग्लास बैक पैनल मिलेगा. इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP का लेंस मौजूद है. इसके साथ ही, हैंडसेट में 12GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगी.

Redmi Watch 3 एक्टिव और स्मार्ट टीवी X की डीटेल
रेडमी 12 5G के अलावा शाओमी 1 अगस्त को रेडमी वॉच 3 और स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज को लॉन्च करने वाली है. सबसे पहले रेडमी वॉच 3 एक्टिव की बात करें, तो इसमें एचडी डिस्प्ले और 200 से अधिक वॉच फेस मिलेंगे. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और 12 दिन चलने वाली बैटरी मिलेगी. अब स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज की बात करें तो इसमें बड़ी स्क्रीन मिलेगी. इसके साथ ही, नयी स्मार्ट टीवी सीरीज में जबरदस्त साउंड के लिए दमदार स्पीकर दिये जाएंगे.
Redmi 12C फोन पर मिल रही शानदार डील
Redmi 12C इस समय अमेजन इंडिया पर 8,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. यह डिवाइस 382 रुपये की ईएमआई पर मिल रही है. इसके साथ ही, 500 रुपये की छूट दी जा रही है. यह डिवाइस MediaTek Helio G85 प्रॉसेसर से लैस है. इसके साथ ही, हैंडसेट में 50MP का कैमरा, HD+ डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी दिया गया है.
Also Read: OnePlus Nord CE 2 Lite vs Nord CE 3 Lite 5G: कंपनी एक, कीमत और फीचर्स भी लगभग समान, दोनों में कौन किस पर भारी?प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










