Royal Enfield नहीं, ये है Rahul Gandhi की फेवरेट बाइक, ड्राइविंग के शौक पर क्या बोले 'कांग्रेस के युवराज'
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Dec 2022 10:24 AM
Rahul Gandhi Yamaha RD350 Bike: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक इंटरव्यू में बीते जमाने के पसंदीदा स्कूटर-मोटरसाइकिल के बारे में बात की है. राहुल गांधी ने बताया है कि वह लैंब्रेटा स्कूटर की सवारी करते हुए बड़े हुए और इस स्कूटर की रेट्रो स्टाइल और आसान राइडिंग से वह आज तक प्रभावित हैं.
Rahul Gandhi Favourite Motorcycle: कांग्रेस के टॉप लीडर राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) को लेकर सुखियों में हैं. क्या आपको पता है कि राहुल गांधी को कौन-सी बाइक सबसे ज्यादा पसंद है? इससे पहले कि आप किसी नतीजे पर पहुंचें, हम आपको बता दें कि राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी फेवरेट बाइक के बारे में बताया है. इसके साथ ही, उन्होंने कार, बाइक और ड्राइविंग के अपने शौक के बारे में भी बताया है. आइए जानें-
लैंब्रेटा स्कूटर की सवारी करते हुए बड़े हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक कैजुअल इंटरव्यू में बीते जमाने के स्कूटर और मोटरसाइकिल के बारे में बात की है और साथ ही यह भी बताया है कि वे आधुनिक फोर-स्ट्रोक की तुलना में टू-स्ट्रोक मोटरसाइकिल क्यों पसंद करते हैं. राहुल गांधी ने बताया है कि वह लैंब्रेटा स्कूटर (Rahul Gandhi Lambretta Scooter) की सवारी करते हुए बड़े हुए और इस स्कूटर की रेट्रो स्टाइल और आसान राइडिंग से वह आज तक प्रभावित हैं.
Also Read: Royal Enfield के मार्केट में सेंध लगाएगी Hero Harley की नयी बाइक, ये है कंपनी का प्लानRoyal Enfield की सवारी करते दिखे थे राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पिछले दिनों उनका काफिला जब मध्य प्रदेश में था, उन्हें रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 (Royal Enfield Classic 500) बाइक की सवारी करते देखा गया था. वायरल वीडियो में राहुल गांधी हेलमेट पहनकर क्लासिक 500 डेजर्ट स्टॉर्म (Desert Storm) जैसे ही दौड़ाते हैं, आसपास की जनता भी उनके पीछे दौड़ने लगती है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य श्रीनिवास बीवी ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब राहुल गांधी ने बुलेट की सवारी की…
जब Bullet पर सवार हुए राहुल गांधी जी… pic.twitter.com/utDVEh51RR
— Srinivas BV (@srinivasiyc) November 27, 2022
‘कांग्रेस के युवराज’ की पसंदीदा बाइक
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 (Royal Enfield Classic 500) मोटरसाइकिल चलाते हुए राहुल गांधी को देखकर कहीं आप यह न सोचने लगें कि ‘कांग्रेस के युवराज’ की पसंदीदा बाइक यही है, इसलिए हम आपको बता दें कि राहुल गांधी ने खुद यह बताया है कि वे रॉयल एनफील्ड से ज्यादा यामाहा आरडी350 (Yamaha RD350) को पसंद करते हैं. वह बताते हैं कि उन्हें Yamaha RD350 की प्रोग्रेसिव पावर डिलीवरी बड़ी राेमांचक लगती है. उन्होंने यह भी बताया कि RD350 की पावर डिलीवरी कई बार किस हद तक खतरनाक साबित हो सकती है.
कारों में दिलचस्पी नहीं, लेकिन ड्राइविंग करना पसंद
एक यूट्यूब चैनल को दिये गए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने बताया है कि अप्रिलिया आरएस250 (Aprilia RS250) टू-स्ट्रोक बाइक का भी जिक्र किया है, जिसे वह अपने कॉलेज के दिनों में चलाते थे. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सुरक्षा कारणों से यूएसए जाने से पहले ब्रिटेन के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एक साल पढ़ाई की थी. इस बातचीत में राहुल गांधी ने बताया है कि उनके पास कार नहीं है. उनकी मां, सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के पास जो होंडा सीआर-वी (Honda CR-V) कार है, वह उसी को चलाते हैं. राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें कारों में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन उन्हें ड्राइविंग करना पसंद है. राहुल गांधी ने यह भी बताया कि इन दिनों उन्हें मोटरसाइकिल चलाने से ज्यादा साइकिल चलाना ज्यादा भाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










