Ola Exchange Offer: पुरानी पेट्रोल गाड़ी के बदले लें जाएं नया ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Mar 2023 4:24 PM
Ola Electric Exchange Offer| कंपनी ने ट्वीट किया है- ओला एक्सपीरिएंस सेंटर में आएं, अपना पेट्रोल दोपहिया वाहन छोड़ दें और जीरो एक्स्ट्रा कॉस्ट पर भारत के नंबर 1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सवारी करें.
Ola Electric Exchange Offer: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनानेवाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने ओला एस1 और ओला एस1 प्रो स्कूटरों के लिए एक्सचेंज ऑफर पेश किया है. कंपनी ने एक ट्विटर पोस्ट में इस ऑफर का ऐलान किया है. कंपनी ने ट्वीट किया है- यह एक वीकेंड प्लान है. ओला एक्सपीरिएंस सेंटर में आएं, अपना पेट्रोल दोपहिया वाहन छोड़ दें और जीरो एक्स्ट्रा कॉस्ट पर भारत के नंबर 1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सवारी करें. ओला ईवी एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदारों को ऑफर के रूप में 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. कंपनी के ट्विटर पोस्ट के अनुसार, यह ऑफर चुनिंदा शहरों में लागू होगा.
45,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट!
ओला इलेक्ट्रिक की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, अन्य राज्यों के लिए एक्सचेंज बोनस 5,000 रुपये होगा. मौजूदा पेट्रोल दोपहिया वाहन को एक्सचेंज कराने वालों को 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है.
Also Read: Ola Electric की इंटरनेशनल ब्रांड बनने की तैयारी, CEO Bhavish Aggarwal ने कही यह बात
ओला एस 1 प्रो की कीमत 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी अपने इस ई-स्कूटर के बारे में दावा करती है कि यह 170 किमी तक की रेंज देता है. Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.9 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है. स्कूटर को चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लगता है. इसमें ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर जैसे ड्राइविंग मोड मिलते हैं. यह कई कलर ऑप्शंस में मिलता है, जिसमें नियो मिंट, पोर्सिलीन व्हाइट, जेट ब्लैक, कोरल ग्लैम, मार्शमैलो, लिक्विड सिल्वर, मिलेनियल पिंक, एन्थ्रेसाइट ग्रे, मिडनाइट ब्लू, मैट ब्लैक और खाकी शामिल हैं.
ओला एस1 की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है. ओला एस1 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पकड़ लेता है. यह स्कूटर 8.5 kW की पीक पावर के साथ 121 किमी की ड्राइविंग रेंज के साथ आता है. ओला ई-स्कूटर के दोनों वेरिएंट में 3.92 kWh की बैटरी क्षमता मिलती है.
Also Read: Ola Electric ला रही किफायती स्कूटर, जानिए कब तक करना होगा इंतजार
फ्रंट फोर्क को फ्री में बदलेगी कंपनी
Ola Electric ने हाल ही में Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए फ्री फ्रंट फोर्क रिप्लेसमेंट का ऐलान किया था. कंपनी ने ट्विटर के जरिये एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि ओला एक्सपीरिएंस सेंटर से फ्रंट फोर्क को फ्री में अपग्रेड करेगा और इसकी अपॉइंटमेंट विंडो 22 मार्च, 2023 से खुल जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










