1.25 लाख की ई-बाइक की डिलीवरी शुरू, मिलेगी 180KM की रेंज और 110kmph की रफ्तार

Oben Rorr Evo (Photo: Oben Electric)
Oben Electric ने Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है. कंपनी की यह बाइक 180km तक की IDC रेंज और 110kmph की टॉप स्पीड का दावा करती है. इसमें 3.4kWh LFP बैटरी, फास्ट चार्जिंग, 8 साल की बैटरी वारंटी और कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.
अगर आप पेट्रोल बाइक से हटकर एक तेज रफ्तार और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में एक नया ऑप्शन आ गया है. Oben Electric ने अपनी नई Rorr Evo की डिलीवरी शुरू कर दी है. पहले बैच में बेंगलुरु के ग्राहकों को First to Rorr इवेंट के जरिए बाइक की चाबी सौंपी गई. कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में देश के दूसरे शहरों में भी इसकी डिलीवरी शुरू करेगी. 1.25 लाख रुपये की कीमत वाली यह बाइक फुल चार्ज पर 180km तक की रेंज देने का दावा करती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 110kmph है. खास बात यह है कि लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों में इसे 25,000 से ज्यादा बुकिंग मिलने का दावा किया गया है. आइए जानते हैं Rorr Evo की बैटरी, रेंज, चार्जिंग और फीचर्स के बारे में.
कितनी है कीमत?
Rorr Evo की एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है. कंपनी के मुताबिक, उसका सेल्स और सर्विस नेटवर्क अब 18 राज्यों के 90 से ज्यादा शहरों तक पहुंच चुका है. कंपनी के पास 150 शोरूम का नेटवर्क है और सर्विस के लिए Oben Care सेंटर भी मौजूद हैं.
180KM तक की रेंज
Rorr Evo में 9kW की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 3.4kWh का LFP बैटरी पैक मिलता है. कंपनी का दावा है कि बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 180km तक की IDC रेंज दे सकती है, जबकि रोजमर्रा की परिस्थितियों में करीब 150km तक की रियल-वर्ल्ड रेंज मिलने का दावा किया गया है. बाइक में SmartIQ नाम की AI-बेस्ड राइड ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी दी गई है. कंपनी के अनुसार, यह टेक्नोलॉजी रेंज को 15% तक बेहतर करने में मदद कर सकती है. इसमें चेन-ड्राइव सिस्टम मिलता है, जिसे लेकर कंपनी 10% तक बेहतर एफिशिएंसी का दावा करती है.
110kmph की टॉप स्पीड
परफॉर्मेंस की बात करें, तो Rorr Evo की टॉप स्पीड 110kmph बताई गई है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक केवल 3 सेकेंड में 0 से 40kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. फास्ट चार्जिंग की मदद से इसकी बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज करने में करीब 90 मिनट लगते हैं. कंपनी बैटरी पर 8 साल की वारंटी भी दे रही है.
फीचर्स भी हैं खास
Rorr Evo में 5-इंच TFT डिस्प्ले, OTA अपडेट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा बाइक में जियो-फेंसिंग, रिमोट इमोबिलाइजेशन और फॉल डिटेक्शन जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी के ARGUS कनेक्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए गिरने की स्थिति में इमरजेंसी SOS फीचर भी मिलता है. कुल मिलाकर, लंबी रेंज, तेज रफ्तार और स्मार्ट फीचर्स के साथ Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक नया ऑप्शन बनकर सामने आई है.
ये भी पढ़ें: Komaki के 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 4 घंटे में चार्ज होकर देंगे 150km की रेंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










