Nokia G21 स्मार्टफोन लॉन्च, 5050mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ इन खूबियों से लैस

Nokia G21: नोकिया का यह लेटेस्ट फोन 50MP प्राइमरी कैमरा, तीन दिन तक की बैटरी लाइफ और 90Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस है. फोन में 90Hz के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का एचडी+ LCD डिस्प्ले है.
New Launch : नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने मार्केट में नये हैंडसेट Nokia G21 को लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया G20 का सक्सेसर है.
नोकिया G21 को कंपनी ने अभी यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 170 यूरो (लगभग 14,500 रुपये) है. नॉर्डिक ब्लू और डस्क कलर ऑप्शन में आनेवाले इस फोन को कंपनी भारत में भी लॉन्च कर सकती है.
नोकिया का यह लेटेस्ट फोन 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, तीन दिन तक की बैटरी लाइफ और 90Hz डिस्प्ले जैसे धांसू फीचर्स से लैस है. फोन में कंपनी 90Hz के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का एचडी+ LCD डिस्प्ले दे रही है.
Also Read: 48MP कैमरा, 1TB एक्सपैंडेबल स्टोरेज के साथ आया Nokia X100
माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आनेवाले इस फोन में प्रॉसेसर के तौर पर Mali G75-MP1 ग्राफिक्स प्रॉसेसर के साथ Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है. नोकिया का यह फोन दो ऑप्शन- 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज में आता है.
फोटोग्राफी के लिए इस नोकिया फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे लगे हैं. इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है.
ओएस की बात करें तो नोकिया का फोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि आने वाले दिनों में इसे एंड्रॉयड 12 अपडेट भी मिलेगा. खास बात है कि कंपनी नोकिया G21 के लिए एंड्रॉयड 13 अपडेट भी रोलआउट करेगी.
Also Read: Nokia XR20: नोकिया का नया 5G स्मार्टफोन 48MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड के साथ आया, जानें सारी डीटेल
फोन काे पावर देने के लिए इसमें 5050mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर तीन दिन तक चल जाती है. यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




