Nissan Tekton की कल होगी एंट्री, SUV सेगमेंट में मचेगा धमाल, जानें क्या हो सकती है खास?

Updated:
विज्ञापन
Nissan Tekton जल्द होगी लॉन्च (Image Credit: ChatGPT)

Nissan Tekton जल्द होगी लॉन्च (Image Credit: ChatGPT)

ऑटोमोबाइल कंपनी निसान की ओर से कल Nissan Tekton को लॉन्च किया जाएगा. यह मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आएगी. इसमें शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है. आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.

विज्ञापन

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में Nissan कंपनी की कारों का क्रेज काफी ज्यादा है. कंपनी की SUV और MPV सेगमेंट की बिक्री भारतीय बाजारों में होती है. इसी बीच निसान की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Nissan Tekton को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. ऐसे में इस शानदार कार के बारे में सबकुछ जानना जरूरी है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कब यह गाड़ी इंडिया में लॉन्च होगी. इसकी खासियत क्या होगी। कितना पावरफुल इंजन ऑफर किया जाएगा. 

Nissan Tekton होने जा रही लॉन्च 

निसान कंपनी की ओर से इस ऑल न्यू एसयूवी को कल लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है. Nissan Tekton SUV को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कंपनी लॉन्च करेगी. अगर आप भी इसके फैन हैं, तो इसके सारे फीचर्स जान लीजिए.

Nissan Tekton में क्या फीचर्स मिलेंगे?

कंपनी की ओर से इस शानदार एसयूवी में मॉडर्न तकनीक वाले फीचर्स मिलने की संभावना है. इसमें 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2-ADAS, कनेक्टेड LED-DRLs, LED हेडलाइट, LED टेललाइट, रियर वाइपर, बॉडी क्लैडिंग, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो-एप्पल कारप्ले, 10.1 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरोमिक सनरुफ, वायरलेस चार्जिंग पॉइंट, वेंटिलेटेड सीट, स्पॉइलर, शार्क एंटिना और 18 इंच अलॉय व्हील्स के साथ कई सारे फीचर्स मिलेंगे. 

Nissan Tekton का इंजन कितना दमदार है?

निसान टेक्टॉन के इंजन के बारे में अभी तक पूरी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है. हालांकि, यह उम्मीद की जा सकती है कि इस एसयूवी को भी इंडियन मार्केट में हाइब्रिड और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसके तौर पर इसमें 1.3 लीटर स्ट्रॉंग हायब्रिड और 1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है. मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है. 

Nissan Tekton की कीमत कितनी होगी?

इस एसयूवी की कीमत को लेकर आपके दिमाग में सवाल जरूर चल रहा होगा. अभी वाहन निर्माता कंपनी की ओर से आधिकारिक प्राइस ओपन नहीं किया गया है. उम्मीद है कि इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 18 लाख रुपए के आसपास हो सकती है. गाड़ी की सही कीमत लॉन्च होने के बाद भी पता चल पाएगा. 

Nissan Tekton की टक्कर किससे होगी?

इंडियन सड़कों पर इस शानदार एसयूवी की टक्कर Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier, Tata Siera, Honda Elivate और Mahindra Scorpio से हो सकती है. कंपनी की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज SUV के तौर पर ऑफर किया गया है.

ये भी पढ़ें: Tata EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Curvv EV पर ₹3.35 लाख तक की छूट, Harrier EV और Punch EV भी जुलाई में सस्ती


विज्ञापन
Shivansh Shekhar

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola