ePaper

Netflix यूजर्स के लिए खुशखबरी, Free में देखें अपने पसंदीदा शो, जानें क्या है Offer

Updated at : 25 Nov 2020 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
Netflix यूजर्स के लिए खुशखबरी, Free में देखें अपने पसंदीदा शो, जानें क्या है Offer

Netflix Free Offer: कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने भारत में नेटफ्लिक्स स्ट्रीम फेस्ट (Netflix Stream Fest) का ऐलान किया है. इस दौरान यह देश में सभी को मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग की पेशकश करेगा. नेटफ्लिक्स ने कहा है कि यूजर्स को लाभ का आनंद लेने के लिए किसी भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन

Netflix Free Offer: कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने भारत में नेटफ्लिक्स स्ट्रीम फेस्ट (Netflix Stream Fest) का ऐलान किया है. इस दौरान यह देश में सभी को मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग की पेशकश करेगा. नेटफ्लिक्स ने कहा है कि यूजर्स को लाभ का आनंद लेने के लिए किसी भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी.

48 घंटे की फ्री सर्विस

Netflix ने भारतीय यूजर्स को तोहफा देते हुए 48 घंटे के लिए Netflix सर्विस फ्री में देने का ऐलान किया है. इस फ्री सर्विस को StreamFest ऑफर के तहत 4 दिसंबर की रात 12.01 बजे से शुरू किया जाएगा, जो कि 6 दिसंबर रात 11.59 बजे तक जारी रहेगी. ऐसे में आप मुफ्त में Netflix मूवीज और शो देख पाएंगे. इस ऑफर के तहत यूजर स्टैंडर्ड डेफिनिशन स्ट्रीमिंग (SD) में वीडियो देख सकेंगे.

बिलकुल मुफ्त

Netflix के बेसिक प्लान की शुरुआती कीमत 499 रुपये है. कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर के अतिरिक्त लिमिटेड नंबर में यूजर फ्री Netflix सर्विस का आनंद उठा सकेंगे. Netflix के फ्री वीकेंड का ऐलान अक्टूबर में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Greg Peter ने किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि यूजर को मुफ्त Netflix देखने के लिए पेमेंट कार्ड नहीं अटैच करना होगा. हालांकि इसके लिए यूजर को अपनी ईमेल आईडी या नंबर के जरिये केपल साइन-अप करना होगा.

Also Read: Netflix, Amazon जैसों के ऑनलाइन कंटेंट भी अब आये सरकार की निगरानी में, विरोध शुरू, अब आगे क्या होगा?

करना होगा बस यह काम

यूजर्स ऑफर के तहत फ्री नेटफ्लिक्स देखने के लिए Netflix.com/StreamFest पर विजिट कर सकते हैं. एंड्रॉयड ऐप (Android App) भी डाउनलोड कर सकते हैं. अगर साइन इन या पहले से अकाउंट नहीं है, तो साइन अप किया जा सकता है. कंपनी ने यह भी कहा है कि Netflix अकाउंट से स्मार्टफोन, टीवी, आईओएस डिवाइस, गेमिंग कंसोल हर जगह कंटेंट देख सकेंगे. इसे स्मार्टफोन से टीवी में कास्ट भी किया जा सकेगा. आज ही से Netflix.com/StreamFest पर जा कर रिमाइंडर लगा सकते हैं, जिससे जैसे ही ये लाइव हो, आप फ्री में Netflix पर मूवी देखने का मजा उठा सकें.

Netflix ऐसे देखें फ्री में

  • Netflix.com/StreamFest पर विजिट करें.

  • आप इसका एंड्रॉयड ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं.

  • अब आपको साइन-अप करने की जरूरत होगी.

  • इसके अलावा आप Netflix.com/StreamFest पर जाकर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं.

  • Netflix को फ्री में स्मार्टफोन, टीवी, आईओएस डिवाइस और गेमिंग कंसोल पर आप देख पाएंगे.

Also Read: WhatsApp, Facebook, Telegram और Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म को TRAI ने दी राहत, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola