ePaper

Smartphone Under 8000 in India: 6000mAh बैटरी वाला यह दमदार स्मार्टफोन हुआ और सस्ता, जानें

Updated at : 21 Nov 2021 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Smartphone Under 8000 in India: 6000mAh बैटरी वाला यह दमदार स्मार्टफोन हुआ और सस्ता, जानें

Best Smartphone Under 8000 in India: अगर आपको कम बजट में दमदार स्मार्टफोन की तलाश है, तो यह खबर आपके लिए है. Flipkart से आप Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Smartphone Under 8000: अगर आपको कम बजट में दमदार स्मार्टफोन की तलाश है, तो यह खबर आपके लिए है. फ्लिपकार्ट से आप इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले स्मार्टफोन काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं.

undefined

फ्लिपकार्ट.कॉम से मिली जानकारी के अनुसार, इस फोन को ग्राहक 8,299 रुपये में खरीद सकते हैं. बता दें कि इस फोन का 4जीबी+64जीबी स्टोरेज मॉडल भारत में 8,499 रुपये में पेश किया गया था.

undefined

Infinix Hot 10 Play के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले, 720×1640 पिक्सल रेजॉल्यूशन, अास्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.6% है.

undefined

इस बजट फोन में प्रॉसेसर के तौर पर ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट दिया गया है. यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी के इंटर्नल स्टोरेज के साथ आता है. फोन की मेमोरी 256 जीबी तक एक्सपैंडेबल है.

undefined

डुअल नैनो सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड XOS 7.0 पर काम करता है. ग्राहक इस फोन को चार कलर ऑप्शन एजियन ब्लू, 7 पर्पल, मोरांडी ग्रीन और ऑब्सीडियन ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं.

undefined

इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. 6000mAh की बैटरी इस फोन को पावर देती है, जो 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola