ePaper

एमजी मोटर ने एप्सिलॉन ग्रुप से तो अशोक लेलैंड ने साउथ इंडियन बैंक से किया समझौता

Updated at : 22 Sep 2024 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
एमजी मोटर ने एप्सिलॉन ग्रुप से तो अशोक लेलैंड ने साउथ इंडियन बैंक से किया समझौता

एमजी मोटर इंडिया ने एप्सिलॉन ग्रुप तो अशोक लेलैंड ने साउथ इंडियन बैंक से किया समझौता. फोटो: सोशल मीडिया

EV Charging: एलआईसीओ कंपनी बड़े पैमाने पर बैटरी रीसाइक्लिंग और सर्टिफिकेशन सर्विस प्रदान करके एमजी मोटर इंडिया को उसके विस्तारित निर्माता उत्तरदायित्व में सहायता करेगी.

विज्ञापन

EV Charging: चीन की वाहन निर्माता कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने भारत में ईवी चार्जिंग समाधान और बैटरी पुनर्चक्रण के लिए एप्सिलॉन समूह की पावर ईवी और एलआईसीओ के साथ साझेदारी की है. इसमें पावर ईवी कंपनी एमजी मोटर के इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग फैसलिटी के तहत एसी-डीसी चार्जिंग के लिए कस्टम चार्जिंग तकनीक मुहैया कराएगी. वहीं, डीलरों का वित्त पोषण के लिए अशोक लेलैंड ने साउथ इंडियन बैंक के साथ समझौता किया है.

एमजी मोटर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस साझेदारी के तहत मोटर वाहन विनिर्माता ने एप्सिलॉन समूह की दो सहायक कंपनियों (चार्जिंग समाधान के लिए) पावर ईवी और (बैटरी पुनर्चक्रण के लिए) एलआईसीओ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. पावर ईवी कंपनी एमजी के इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग समाधान के लिए एसी तथा डीसी चार्जिंग समाधान विकसित करने के लिए कस्टम चार्जिंग तकनीक मुहैया कराएगी.

इसके अलावा, एलआईसीओ कंपनी बड़े पैमाने पर बैटरी रीसाइक्लिंग और सर्टिफिकेशन सर्विस प्रदान करके एमजी मोटर इंडिया को उसके विस्तारित निर्माता उत्तरदायित्व में सहायता करेगी. एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वृद्धि अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा कि एप्सिलॉन समूह के साथ हमारा सहयोग रणनीतिक गठबंधन का प्रतीक है.

अशोक लेलैंड ने साउथ इंडियन बैंक के साथ की साझेदारी

वहीं, वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड लिमिटेड ने डीलरों के वित्तपोषण के लिए साउथ इंडियन बैंक के साथ साझेदारी की है. अशोक लेलैंड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कंपनी ने बैंक के डीलर वित्त कार्यक्रम के तहत डीलरों को वित्तपोषण प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत बैंक डीलरों को प्रतिस्पर्धी वित्त विकल्प प्रदान करेगा.

कारोबारी जरूरतें होंगी पूरी

अशोक लीलैंड के निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) गोपाल महादेवन ने कहा कि इस साझेदारी से कंपनी के डीलरों को उचित वित्तपोषण समाधान मिलेंगे. वहीं, साउथ इंडियन बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं समूह व्यवसाय प्रमुख बिजी एसएस ने कहा कि यह साझेदारी दोनों संगठनों की व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करेगी.

एमजी मोटर इंडिया ने किस कंपनी के साथ ईवी चार्जिंग समाधान के लिए साझेदारी की है?

एमजी मोटर इंडिया ने एप्सिलॉन समूह की पावर ईवी और एलआईसीओ के साथ ईवी चार्जिंग समाधान और बैटरी पुनर्चक्रण के लिए साझेदारी की है।

पावर ईवी क्या सेवाएं प्रदान करेगा?

पावर ईवी एमजी के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कस्टम एसी और डीसी चार्जिंग तकनीक विकसित करेगा।

एलआईसीओ का रोल क्या है?

एलआईसीओ बैटरी रीसाइक्लिंग और सर्टिफिकेशन सेवाएं प्रदान करके एमजी मोटर इंडिया को उनके विस्तारित निर्माता उत्तरदायित्व में सहायता करेगा।

अशोक लेलैंड ने किस बैंक के साथ साझेदारी की है?

अशोक लेलैंड ने डीलरों के वित्तपोषण के लिए साउथ इंडियन बैंक के साथ साझेदारी की है।

इस साझेदारी से डीलरों को क्या लाभ मिलेगा?

इस साझेदारी के तहत, डीलरों को उचित और प्रतिस्पर्धी वित्त विकल्प प्रदान किए जाएंगे, जो उनके व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेंगे।

जो बिका, वो सिकंदर : एथर रिज्टा और ओला एस1 प्रो कौन बेहतर?

40 डिग्री टेंपरेचर में भी कार बनी रहेगी कश्मीर, अपनाने होंगे ये 5 तरीके

रांची में मात्र 6 लाख में फ्रांस की Renault कार,47000 का डिस्काउंट बेनिफिट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola