ChatGPT को पीछे छोड़ Threads ने हासिल की यह खास उपलब्धि
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Jul 2023 11:59 AM
Meta Threads 100 Million Users - मेटा ने पांच जुलाई को थ्रेड्स ऐप को लॉन्च किया था. केवल 5 दिनों के अंदर इस ऐप ने दुनियाभर में अपना परचम लहरा दिया है और अब तक 100 मिलियन से ज्यादा लोग ऐप को यूज कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि मेटा का थ्रेड्स ट्विटर को टफ कम्पटीशन देने वाला है.
Meta’s Mark Zuckerberg Say Threads passed 100 million Sign-Ups in 5 Days : फेसबुक, व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में थ्रेड्स लॉन्च किया है. ट्विटर के टक्कर का बताया जा रहा यह सोशल मीडिया मंच सबसे तेजी से बढ़नेवाला प्लैटफॉर्म बन गया है. बता दें कि मेटा ने पांच जुलाई को थ्रेड्स ऐप को लॉन्च किया था. केवल 5 दिनों के अंदर इस ऐप ने दुनियाभर में अपना परचम लहरा दिया है और अब तक 100 मिलियन से ज्यादा लोग ऐप को यूज कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि मेटा का थ्रेड्स ट्विटर को टफ कम्पटीशन देने वाला है.

मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड्स के जरिये शेयर की जानकारी
मेटा के थ्रेड्स ने केवल पांच दिनों में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा छूकर सबसे तेजी से बढ़नेवाला प्लैटफॉर्म बन गया है. आपको बता दें कि ओपनएआई के पॉपुलर चैटबॉट चैटजीपीटी को 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा छूने के लिए लॉन्चिंग के बाद 2 महीने का समय लगा था. वहीं टिकटॉक को इस आंकड़े को छूने में 9 महीने का समय लगा था. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड्स को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड्स पर महज 5 दिन में 100 मिलियन साइन-अप की जानकारी देते हुए अपनी खुशी जाहिर की है.
Also Read: Meta ने लॉन्च किया Twitter को टक्कर देनेवाला ऐप Threadsप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










