पलक झपकते ही 100 kmph की स्पीड, जानें ₹77 लाख वाली Mercedes-Benz GLC की 5 खासियत

Mercedes-Benz GLC 300 (Image: Mercedes India)
मर्सिडीज बेंज GLC 300 भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यह लग्जरी कार सिर्फ 6.2 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है. जानें इसकी 5 शानदार खासियतें, जो इसे बनाती हैं खास.
लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज का इंडिया में क्रेज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. वर्तमान समय में लोग केवल सस्ती ही नहीं, बल्कि महंगी कारों का शौक रखते हैं. खासकर मर्सिडीज बेंज और बीएमडबल्यू जैसी गाड़ियां खूब पॉपुलर हैं. यदि आप भी मर्सिडीज के फैन हैं और इस कार को खरीदने की इच्छा रखते हैं, तो Mercedez-Benz GLC 300 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 77 लाख रुपए है. यह कार पलक झपकते ही 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है. इसके अलावा भी हम आपको इसकी 5 खासियत बताएंगे.
चंद सेकंड में 100 kmph की स्पीड
मर्सिडीज बेंज GLC 300 की सबसे खास बातों में से एक उसकी स्पीड है, जो चंद सेकंड में ही 100 kmph टच कर लेती है. कंपनी का दावा है कि यह लग्जरी कार पेट्रोल वेरिएंट में केवल 6.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छूती है, वहीं डीजल में 8 सेकंड लगते हैं. इसके पीछे का मुख्य कारण इसका पावरफूल इंजन और एक्सेलरेशन क्षमता है. इतना ही नहीं डीजल वेरिएंट में इसकी टॉप स्पीड 219 km/h है, जबकि पेट्रोल में यह बढ़कर 240 km/h हो जाती है.
मर्सिडीज बेंज GLC 300 इंजन पावर
Mercedez-Benz GLC 300 की दूसरी मुख्य खास बात इसमें 1,999 cm³, 4 सिलेंडर/इन लाइन पेट्रोल इंजन आता है, जो 190 kW + 17 kW (258 हॉर्सपावर + 23 हॉर्सपावर) और 400 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. वहीं, डीजल वेरिएंट वाली इंजन में 145 kW + 17 kW (197 HP + 23 HP) और 440 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर है. इसी पावर के चलते इस लग्जरी कार की स्पीड लाजवाब है.
मर्सिडीज बेंज GLC 300 मल्टीमीडिया सिस्टम
Mercedez-Benz GLC 300 में मिलने वाली मल्टीमीडिया सिस्टम इसे खास बनाती है. इसमें आपको साउंड कस्टमाइजेशन मिलेंगे, जिससे आप अपने अनुसार कुछ भी म्यूजिक और साउंड एडजस्ट कर पाएंगे. सेंट्रल डिस्प्ले साइज एल है, जो बढ़िया इन्फॉर्ममेशन और ब्रिलियंट इमेज क्वालिटी देती है. स्मार्टफोन इंटीग्रेशन पैकेज मिलता है, जो वायरलेस है. बर्मेस्टर म्यूजिक है जो 15 स्पीकर और 710 वाट्स सिस्टम आउट्पुट के साथ आता है. फ्रंट में वायरलेस टेलीफोन चार्जिंग, यूएसबी पैकेज और ऑल डिजिलट इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलते हैं.
मर्सिडीज बेंज GLC 300 इंटीरियर
इस लग्जरी कार का इंटीरियर ग्राहकों को अपना दीवाना बना लेता है. इसमें एयरप्यूरीफिकेशन पैकेज मिलता है, जो एमर्जिंग एयर कंट्रोल एयर क्वालिटी मॉनिटर करता है और बेहतर हवा देता है. क्लाइमेटाइज्ड फ्रंट सीट मिलेगा, जो ड्राइवर और आगे बैठने वाले व्यक्ति के लिए लगाया गया है. ड्राइवर सीट ऑटोमैटिकली एडजस्टेबल विद मेमरी फंक्शन, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल राइट ड्राइवर सीट डब्ल्यू मेमरी, रॉलर सनब्लाइन्ड (लेफ्ट एंड राइट रियर डोर) और लॉकेबल कार्गो फ्लोर इसमें मिलते हैं.
मर्सिडीज बेंज GLC 300 सेफ्टी में आगे
सेफ्टी के मामले में मर्सिडीज बेंज जीएलसी 300 आगे है. इसे Euro-NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. सुरक्षा के तौर पर इसमें 9 एयरबैग्स, ADAS Suite, एक्टिव लेन कीपिंग असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), पार्किंग पैकेज हाई, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट और इंटेलजेंट हाइलाइट कंट्रोल मिलते हैं. इसके अलावा कीलेस-गो और कीलेस-गो पैकेज मिलता है, जिससे गाड़ी को अपने हिसाब से स्टार्ट एंड लॉक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Victoris की वो 3 खासियत, जो उसे बनाती है बेस्ट SUV कारों में से एक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










