ePaper

Maruti Suzuki की इस कॉम्पैक्ट SUV ने तोड़ डाले बिक्री के रिकॉर्ड, यहां जानें कीमत और ऑफर

Updated at : 07 Oct 2020 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
Maruti Suzuki की इस कॉम्पैक्ट SUV ने तोड़ डाले बिक्री के रिकॉर्ड, यहां जानें कीमत और ऑफर

Maruti Suzuki, compact SUV : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (maruti suzuki India) ने कॉम्पैक्ट एसयूवी (compact SUV) विटारा ब्रेजा (vitara brezza) की अब तक साढ़े पांच लाख इकाइयां बेची हैं. कंपनी ने बताया कि उसने इसे बाजार में उतारने के साढ़े चार के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ब्रेजा को पूरी तरह भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर भारत में ही डिजाइन किया गया. कंपनी ने इसे 2016 की शुरुआत में आजार में उतारा था. अब कंपनी ने इसका बीएस-6 संस्करण बाजार में उतारा हुआ है. ब्रेजा में चार सिलिंडर वाला 1.5 लीटर का ‘के-सीरीज’ पेट्रोल इंजन है.

कंपनी ने कहा कि बीएस-6 संस्करण की भी वह 32,000 ब्रेजा बेच चुकी है. इस बारे में मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, विटारा ब्रेजा की 5.5 लाख इकाइयां बिकना एक उपलब्धि है. यह मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो को लगातार नवोन्मेषी और मजबूत बनाने की हमारी कोशिशों की इबारत है.

Also Read: Kia Sonet Launch: 30 से ज्यादा सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ 15 वेरिएंट्स में आयी यह दमदार SUV

आपको बताते चलें कि कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की शुरुआती दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 7.34 लाख रुपये है. वहीं, इसके टॉप मॉडल की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 11,15,000 रुपये है. अक्टूबर में मारुति विटारा ब्रेजा पर ऑफर भी चल रहा है. इसके तहत 20,000 रुपये कैश डिस्काउंट मिल रहा है. 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola