ePaper

SUV बाजार में पकड़ मजबूत करेगी Maruti Suzuki, कई नये मॉडल पाइपलाइन में

Updated at : 11 Nov 2021 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
SUV बाजार में पकड़ मजबूत करेगी Maruti Suzuki, कई नये मॉडल पाइपलाइन में

Maruti Suzuki New Car: देश की शीर्ष कार कंपनी मारुति सुजुकी कई नयी कारों पर काम कर रही है, जिनमें हैचबैक और SUV शामिल हैं. इसके साथ ही, मारुति सुजुकी इंडियन मार्केट के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और नयी CNG कारों की बड़ी रेंज पर काम कर रही है.

विज्ञापन

Maruti Suzuki New Car: देश की शीर्ष कार कंपनी मारुति सुजुकी कई नयी कारों पर काम कर रही है, जिनमें हैचबैक और SUV शामिल हैं. इसके साथ ही, मारुति सुजुकी इंडियन मार्केट के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और नयी CNG कारों की बड़ी रेंज पर काम कर रही है.

भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी का मार्केट शेयर लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है. लेकिन SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) से सेगमेंट में कंपनी इस कंपीटिशन में पीछे नजर आती है. ऐसे में अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए एसयूवी पर भी फोकस कर रही है. मारुति सुजुकी आनेवाले समय में भारतीय बाजार में SUV की नयी रेंज लानेवाली है.

Also Read: 2021 Maruti Celerio: 5 लाख से कम कीमत में लॉन्च हुई सबसे ज्यादा माइलेज देनेवाली कार

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) देश में तेजी से बढ़ रही एसयूवी श्रेणी में अपनी पकड़ को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.

कंपनी ने इस कड़ी में अपनी वर्तमान शृंखला का विस्तार के लिए नये मॉडलों पर काम शुरू भी कर दिया है. मारुति सुजुकी की वर्तमान में हैचबैक वाहन श्रेणी में 66 प्रतिशत और कुल घरेलू यात्री वाहन श्रेणी में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी के पास एसयूवी श्रेणी में फिलहाल विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस मॉडल हैं.

Also Read: Maruti Suzuki की गाड़ियां नये साल में हो जाएंगी महंगी, कंपनी ने किया यह ऐलान

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक (सीईओ) अधिकारी केनिची आयुकावा ने स्वीकार किया कि कोविड-19 के कारण नये वाहन पेश करने में समय लग रहा है, लेकिन कंपनी अब नये मॉडल पेश करने की प्रक्रिया में है. उन्होंने कहा, हमारे पास कॉम्पैक्ट श्रेणी में पहले से विटारा ब्रेजा और एस-प्रेसो जैसे वाहन हैं. निश्‍चित रूप से हमारा वाहन पोर्टफोलियो कई अन्य मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) से पीछे है.

कंपनी के सीईओ ने कहा, हम योजना बना रहे हैं और बाजार में पेश करने के लिए कुछ नये मॉडल विकसित करना शुरू कर चुके हैं. महामारी के कारण हमारा समय प्रभावित हुआ है लेकिन अब हम नये उत्पादों (एसयूवी) को बाजार में उतारने की प्रक्रिया में हैं.

देश में बिजली से चलने वाले वाहनों के बढ़ते चलन के बीच उन्होंने कहा कि कंपनी का ध्यान मुख्य रूप से पर्यावरण के अनुकूल पेट्रोल और सीएनजी वाले वाहन पेश करने पर है. कंपनी फिलहाल वास्तव में ‘डीजल से चलने वाले वाहनों के बारे में चिंतित’ नहीं है.(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola