Maruti Suzuki की इस किफायती कार का देश हुआ दीवाना, फिर बनी Best Selling Car

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2022 4:26 PM

विज्ञापन

Maruti Suzuki WagonR जुलाई महीने में भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. WagonR ने नंबर 1 का खिताब Maruti Suzuki Alto, Maruti Baleno, Tata Nexon, Tata Punch, Hyundai Venue, Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी बेस्ट सेलिंग कारों को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है.

विज्ञापन

Best Selling Car List In India July 2022: देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार निर्माता कंपनियों ने जुलाई 2022 में अपनी कारों की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिये हैं, जिसके अनुसार मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है. Maruti Suzuki WagonR जुलाई महीने में भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. मारुति सुजुकी की ‘टॉल ब्वॉय’ कार वैगनआर पिछले 4 महीने से लगातार देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है. पिछले महीने इसे 22,000 से भी ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा. WagonR ने नंबर 1 का खिताब Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो), Maruti Baleno (मारुति नेक्सा बलेनो), Tata Nexon (टाटा नेक्सॉन), Tata Punch (टाटा पंच), Hyundai Venue (ह्युंडई वैन्यू), Hyundai Creta (ह्युंडई क्रेटा) और Kia Seltos (किया सेल्टॉस) जैसी बेस्ट सेलिंग कारों को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है.

मारुति सुजुकी कारों की जुलाई सेल्स रिपोर्ट

Maruti Suzuki की WagonR को जुलाई 2022 में 22,588 लोगों ने खरीदा. वहीं, जुलाई 2021 में WagonR के 22,836 यूनिट्स बिके थे. जबकि, इस साल जून महीने में इसे 19,190 लोगों ने खरीदा था. इसका मतलब यह हुआ कि पिछले साल के जुलाई महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट आयी है. लेकिन, इस साल के जून महीने की तुलना में इसकी बिक्री बढ़ी है. अब सेगमेंट वाइज मारुति सुजुकी कारों की जुलाई सेल्स रिपोर्ट देखें, तो मिनी सेगमेंट में ऑल्टो और एस-प्रेसो की कुल 20,333 यूनिट बिकी है. वहीं, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी ने कुल 83,818 कारें बेचीं. कॉम्पैक्ट सेगमेंट में वैगनआर, बलेनो, सिलेरियो, डिजायर, स्विफ्ट, इग्निस, टूर एस जैसी कारें हैं.

Also Read: Maruti Wagon R Facelift : मारुति की सबसे पॉपुलर कार नये रंग-रूप में आयी, जानें क्या है नया
Maruti Suzuki WagonR की माइलेज और कीमत

मारुति सुजुकी वैगनआर के पेट्रोल वेरिएंट में 25.19 kmpl और CNG मॉडल में 34.05 km/kg का माइलेज मिलता है. देश की राजधानी दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5,44,500 रुपये से शुरू होती है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 7,08,000 रुपये तक जाती है. मारुति सुजुकी वैगन आर कुल 11 वेरिएंट्स में आती है. इसका सबसे सस्ता वेरिएंट Tour H3 है और सबसे महंगा वेरिएंट ZXI+ AGS है. इस कार में दो इंजन ऑप्शंस मिलते हैं. यह मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है. किफायती कार के खरीदारों के लिए यह बेहतर ऑप्शन साबित होती आयी है.

Best Selling Cars में ये हैं टॉप-5 मॉडल्स

Maruti Suzuki WagonR के अलावा, मारुति की प्रीमियम हैचबैक Maruti Suzuki Baleno पिछले महीने भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसे 17,960 लोगों ने खरीदा. इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6,49,000 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वैरिएंट पर 7,71,000 रुपये तक जाती है. Maruti Suzuki Swift पिछले महीने देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. पिछले महीने इसे 17,539 ग्राहकों ने खरीदा. इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5,91,900 रुपये है, जो 8.71 लाख रुपये तक जाती है. टाटा की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन (Tata Nexon) चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसे 14,214 लाेगों ने खरीदा. नेक्सॉन की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7,59,900 रुपये है. पांचवें नंबर पर 13,474 यूनिट्स की बिक्री के साथ Maruti Suzuki Dzire अपनी जगह बनाने में कामयाब रही.

Also Read: Maruti Suzuki लायी नयी Wagon R, यह देगी 25.40 kmpl का माइलेज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola