Maruti Alto से लेकर Brezza तक सब हो गई महंगी, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Sep 2021 8:01 PM
Maruti Suzuki Car Price Hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने एक बार फिर से अपनी कारों की कीमत बढ़ा दी है. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि उसने सेलेरियो को छोड़कर अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 1.9 प्रतिशत तक की वृद्धि की है.
Maruti Suzuki Car Price Hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने एक बार फिर से अपनी कारों की कीमत बढ़ा दी है. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि उसने सेलेरियो को छोड़कर अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 1.9 प्रतिशत तक की वृद्धि की है.
कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने कहा कि यात्री वाहनों की एक्स-शोरूम कीमतों (नयी दिल्ली) में औसत रूप से 1.9 प्रतिशत की वृद्धि की गयी.
Also Read: आधे दाम में घर ले जाएं Maruti Suzuki की स्टायलिश 7 सीटर SUV Ertiga, जानें पूरी डीटेल
एमएसआई ने इस साल तीसरी बार कीमतें बढ़ाई हैं. इससे पहले उसने जनवरी और अप्रैल में कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 3.5 प्रतिशत की वृद्धि की थी. इस समय कंपनी एंट्री-लेवल हैचबैक ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है, जिनकी कीमत क्रमशः 2.99 लाख रुपये और 12.39 लाख रुपये (दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत) के बीच है. कार निर्माता कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि कीमतें बढ़ाना जरूरी है क्योंकि सामानों की बढ़ती कीमतों के बीच उसे अपनी लाभप्रदता को बचाना है.
एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री और विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा था कि कंपनी के पास सामानों की ऊंची लागत के प्रभाव को दूर करने के लिए कीमतों में वृद्धि करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने कहा था कि इस साल मई-जून में इस्पात की कीमतें पिछले साल इसी अवधि के 38 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गयीं. वहीं इस दौरान में तांबे की कीमतें भी 5,200 डॉलर प्रति टन से दोगुनी होकर 10,000 डॉलर प्रति टन हो गयीं. (इनपुट : भाषा)
Also Read: Maruti Suzuki Swift, Sport लुक में जल्द होगी लांच, जानें इसके संभावित फीचर्स और प्राइस के बारे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










