Alto Sunroof: ऑल्टो में सनरूफ देखी है कभी? कार में आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाना कैसा आइडिया है?

Alto With Sunroof: कुछ लोग ऑल्टो में सनरूफ लगवा लेते हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मारुति ऑल्टो में मॉडिफिकेशन कर इसमें सनरूफ लगवायी गई है. ऑल्टो में लगी सनरूफ शायद कई लोगों के लिए सुखद आश्चर्य भरा हो, लेकिन कारों में आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाना अच्छा आइडिया नहीं होता है.
Sunroof in Alto : मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) को देश की सबसे किफायती कारों में गिना जाता है. सालों से सबसे ज्यादा बिकनेवाली यह कार खरीदने के साथ-साथ चलाने के मामले में भी किफायती है. बेहतर माइलेज के साथ कम मेंटेनेंस खर्च की वजह से इस कार ने लाखों दिलों में खास जगह बनायी है. दूसरी तरफ, किफायती और सस्ती कार होने की वजह से इसके यूजर्स को फीचर्स के मामले में काफी समझौता करना पड़ता है. ऑल्टो से बेसिक फीचर्स के अलावा आप ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते हैं. ऐसे में लोग गाड़ी खरीदने के बाद इसमें आफ्टर मार्केट एसेसरीज लगवाते हैं, जो कई बार ऐसी अतरंगी हो जाती है कि यह देखते ही देखते वायरल हो जाती है. ऐसी ही एक ऑल्टो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें सनरूफ लगी हुई है.
मारुति ऑल्टो में भी इन दिनों लोग मॉडिफिकेशन कराने लगे हैं. जहां कुछ मॉडिफिकेशन केवल दिखावे के लिए होते हैं, तो वहीं कुछ मॉडिफिकेशन्स फीचर्स बढ़ाने के लिए होते हैं. जैसे- कुछ लोग ऑल्टो में सनरूफ लगवा लेते हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मारुति ऑल्टो में मॉडिफिकेशन कर इसमें सनरूफ लगवायी गई है. ये तस्वीरें हमने यूट्यूब से ली हैं. यूट्यूब पर कई ऐसी वीडियोज हैं, जिनमें मारुति ऑल्टो में सनरूफ लगी हुई नजर आ रही है. देखने से साफ है कि ऑल्टो में आफ्टरमार्केट सनरूफ इंस्टॉल करायी गई है.
Also Read: Brezza और Grand Vitara के दम पर SUV सेगमेंट में अपनी धमक बढ़ायेगी Maruti Suzuki
ऑल्टो में लगी सनरूफ शायद कई लोगों के लिए सुखद आश्चर्य भरा हो, लेकिन कारों में आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाना अच्छा आइडिया नहीं होता है. ग्राहकों को ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इसके कई नुकसान हैं. आफ्टरमार्केट सनरूफ इंस्टॉल कराने से कार की सेफ्टी घटती है, क्योंकि इसे कार की रूफ यानी छत को काटकर लगाया जाता है.
आफ्टरमार्केट सनरूफ की बड़ी खामी यह भी है कि यह कई बार अच्छे से ऑपरेट नहीं हो पाती है. यही नहीं, इसमें से पानी का रिसाव भी होने लगता है. बारिश के दौरान पानी सीधा कार के अंदर आ सकता है, जो कार में बैठे लोगों को परेशान कर सकता है. आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक मारुति की किसी कार में सनरूफ का फीचर नहीं मिलता था, लेकिन कंपनी ने भारत में पहली बार हाल ही में लॉन्च की गई 2022 मारुति सुजुकी ब्रेजा में सनरूफ दी. इसके बाद आयी ग्रैंड विटारा सनरूफ के साथ आनेवाली कंपनी की दूसरी कार है.
Also Read: Toyota ने भारत में बंद कर दी यह कार, कभी Maruti की कॉम्पैक्ट SUV को देती थी टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










