ePaper

XUV700 से लेकर THAR तक, Mahindra की गाड़ियां हो गईं महंगी

Updated at : 14 Apr 2022 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
XUV700 से लेकर THAR तक, Mahindra की गाड़ियां हो गईं महंगी

Mahindra SUV Price Hike: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सभी मॉडलों के दाम 2.5 प्रतिशत बढ़ा दिये हैं. यह मूल्यवृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.

विज्ञापन

Mahindra & Mahindra SUV Price Hike News: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सभी मॉडलों के दाम 2.5 प्रतिशत बढ़ा दिये हैं. यह मूल्यवृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. वाहन कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इस वृद्धि के बाद उसके विभिन्न मॉडलों के शोरूम दाम 10,000 रुपये से 63,000 रुपये तक बढ़ जाएंगे.

कंपनी ने कहा कि इस्पात, एल्युमीनियम जैसे महत्वपूर्ण जिंसों के दाम बढ़ने की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि वह जिंस कीमतों में हुई वृद्धि का बड़ा बोझ खुद वहन करने का प्रयास कर रही है और ग्राहकों पर इसका आंशिक प्रभाव पड़ेगा.

Also Read: SUV की बढ़ी सेल से Mahindra के हुए वारे-न्यारे, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

महिंद्रा एंड महिंद्रा थार, एक्सयूवी 700, एक्सयूवी 500 और एक्सयूवी 300 जैसे मॉडल्स बेचती है. कंपनी ने कहा कि वह अपने बिक्री और डीलर नेटवर्क के जरिये ग्राहकों को कीमतों में वृद्धि के बारे में जानकारी देने का प्रयास कर रही है.

इससे पहले, इसी महीने (अप्रैल) से मारुति सुजुकी, मर्सिडीज, BMW, ऑडी, टोयोटा ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिये हैं. वहीं, टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भी अपनी कमर्शियल व्‍हीकल्‍स में कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Maruti Suzuki की कार खरीदना फिर हुआ महंगा, कंपनी ने किया दाम बढ़ाने का फैसला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola