ePaper

Layer Shot के महिला विरोधी विज्ञापन पर सरकार सख्त, Twitter और Youtube से वीडियो तुरंत हटाने को कहा

Updated at : 04 Jun 2022 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
Layer Shot के महिला विरोधी विज्ञापन पर सरकार सख्त, Twitter और Youtube से वीडियो तुरंत हटाने को कहा

मंत्रालय ने अपने आदेश में यूट्यूब और ट्विटर को अपने प्लैटफॉर्म से ऐसे विज्ञापनों को तुरंत हटाने के लिए कहा है. केंद्रीय मंत्रालय ने इस विज्ञापन के लिए जांच के आदेश भी दे दिये हैं.

विज्ञापन

Layer Shot Ad Controversy: बॉडी स्प्रे लेयर शॉट का विवादित विज्ञापन का मामला अब तूल पकड़ चुका है. सरकार ने कंपनी के इस विज्ञापन को लेकर सख्त कदम उठाये हैं. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Information and Broadcasting Ministry) ने बॉडी स्प्रे शॉट के विवादित विज्ञापन को तुरंत रोकने के आदेश जारी कर दिये हैं. मंत्रालय ने अपने आदेश में यूट्यूब (YouTube) और ट्विटर (Twitter) को अपने प्लैटफॉर्म से ऐसे विज्ञापनों को तुरंत हटाने के लिए कहा है. यही नहीं, केंद्रीय मंत्रालय ने इस विज्ञापन के लिए जांच के आदेश भी दे दिये हैं.

महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को बढ़ावा देनेवाला विज्ञापन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ट्विटर और यूट्यूब से अपने मंच से डिओडरेंट (डिअो) ब्रांड के उस विज्ञापन से जुड़े वीडियो हटाने को कहा है, जिसने ‘महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को बढ़ावा देने को लेकर’ आक्रोश पैदा किया है. ट्विटर और यूट्यूब को भेजे पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि यह वीडियो ‘शालीनता और नैतिकता के हित में महिलाओं के चित्रण के लिए हानिकारक’ हैं और सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशा-निर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) का उल्लंघन हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स के एक बड़े वर्ग ने आपत्ति जतायी

डिओ ब्रांड के विज्ञापन से जुड़े वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के एक बड़े वर्ग ने आपत्ति जतायी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि यह विज्ञापन महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को बढ़ावा देता है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर एक डिओ ब्रांड का अनुचित और अपमानजनक विज्ञापन प्रसारित हो रहा है.

विज्ञापन से जुड़े सभी वीडियो को तुरंत हटाएं

मंत्रालय ने ट्विटर और यूट्यूब से इस विज्ञापन से जुड़े सभी वीडियो को तुरंत हटाने के लिए कहा है. ट्विटर और यूट्यूब को भेजे पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने भी संबंधित वीडियो को अपने दिशा-निर्देशों के खिलाफ पाया है. मंत्रालय के मुताबिक, एएससीआई ने विज्ञापनदाता को संबंधित विज्ञापन को तत्काल वापस लेने का निर्देश दिया है. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Advertisement Controversy: डिओडरेंट के विज्ञापन पर मचा बवाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola