Kia की दो नई कारों का टीजर जारी, क्या Syros EV और Sorento Hybrid की एंट्री पक्की?

Updated:
विज्ञापन
Kia India upcoming cars 2026

Kia Sorento (Photo: kia.com)

Kia ने इशारा दिया है कि वह जल्द ही भारत में एक नई इलेक्ट्रिक कार और एक नई हाइब्रिड SUV लॉन्च करने वाली है. माना जा रहा है कि इनमें Syros EV और Sorento Hybrid शामिल हो सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो कस्टमर्स को नई टेक्नोलॉजी के साथ ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे.

विज्ञापन

Kia इंडिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प टीजर शेयर किया है. छोटे से टीजर में कंपनी ने हिंट दिया है कि आने वाले दिनों में वह एक नहीं, बल्कि दो नई New Energy Vehicles (NEVs) लॉन्च करने वाली है. टीजर में HEV (Hybrid Electric Vehicle) और BEV (Battery Electric Vehicle) जैसे शब्द भी फ्लैश होते हैं. इससे तो साफ है कि Kia अब हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है.

हालांकि कंपनी ने अभी तक इन दोनों गाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर से कुछ ऐसे संकेत जरूर मिले हैं, जिनके आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दो नई कारें कौन-सी हो सकती हैं. आइए आपको बताते हैं.

टीजर में नजर आई BEV, Kia Syros EV होने के चांस

टीजर में जिस इलेक्ट्रिक कार का हिंट दिया गया है, उससे Kia Syros EV होने की सबसे ज्यादा चांस है. इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत की सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. लॉन्च के बाद यह Kia India की चौथी इलेक्ट्रिक कार होगी. इससे पहले कंपनी EV6, EV9 और हाल ही में लॉन्च हुई Carens Clavis EV को बाजार में उतार चुकी है. लेकिन अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक मॉडल्स EV6 और EV9 के मुकाबले Syros EV आम ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: कौन सी हैं वो 10 कारें जिन्हें जून महीने में खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, देखें पूरी लिस्ट

डिजाइन की बात करें, तो नई इलेक्ट्रिक SUV काफी हद तक पेट्रोल वाली Syros जैसी ही बॉक्सी और दमदार स्टाइलिंग के साथ आएगी. हालांकि, इसे अलग लुक देने के लिए EV-स्पेसिफिक अपडेट्स भी मिलेंगे. इनमें नया फ्रंट और रियर डिजाइन, बेहतर एयरोडायनामिक्स वाले अलॉय व्हील्स और कुछ एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन शामिल हो सकते हैं.

Kia के टीजर में नजर आई HEV हो सकती है Sorento Hybrid

Kia ने अपने टीजर में जिस हाइब्रिड SUV का हिंट दिया है, उससे Sorento Hybrid होने की सबसे ज्यादा चांस है. इस प्रीमियम SUV को भी भारत की सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. ग्लोबल मार्केट में Sorento पहले से ही सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ मौजूद है. अब उम्मीद की जा रही है कि Kia यही टेक्नोलॉजी भारतीय ग्राहकों के लिए भी लेकर आएगी.

लॉन्च के बाद Sorento Kia India की सबसे प्रीमियम ICE (पेट्रोल/हाइब्रिड) SUV बन जाएगी. इसे Seltos से ऊपर पोजिशन किया जाएगा. साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,815 mm होगी, जबकि 2,815 mm का लंबा व्हीलबेस इसे एक शानदार और खुला-खुला केबिन देगा. यही वजह है कि इसमें तीनों रो में बेहतर स्पेस मिलने की उम्मीद है. Kia इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें: 2026 Renault Kwid पुराने मॉडल से कितनी अलग है? डिजाइन से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola