JLR ने भारत में उतारी नयी Range Rover Evoque, जानें कीमत और फीचर्स की डीटेल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jul 2021 1:13 PM
2021 Range Rover Evoque price, features, specs: जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने रेंज रोवर इवोक का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने बताया कि नयी इवोक 2-लीटर पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन के साथ आती है. जेएलआर ने बताया कि इस मॉडल की शोरूम कीमत 64.12 लाख रुपये से शुरू है.

नयी रेंज रोवर इवोक पेट्रोल वर्जन पर आर-डायनामिक एसई ट्रिम में उपलब्ध है, जबकि डीजल वर्जन केवल एस ट्रिम पर उपलब्ध है. पावर पेट्रोल और डीजल इंजन के 2.0-लीटर इंजेनियम फैमिली से आती है. नयी जनरेशन के लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और लेटेस्ट अपडेट एसयूवी में नये फीचर्स लाता है.
जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बयान में कहा- रेंज रोवर इवोक ने हमेशा अपने यूनिक, मॉडर्न और स्मार्ट डिजाइन के साथ लीड किया है. नये इंटरनल कलर्स और लेटेस्ट लैंड रोवर टेक्नोलॉजी की शुरुआत के साथ, नये इवोक का स्टाइल और भी बेहतर है, इसके साथ ही नये इंजेनियम पावरट्रेन इसे और अधिक शक्तिशाली और कुशल बनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए