907 HP वाली Lamborghini अब चलाएगी इस देश की पुलिस, जरूरत पड़ने पर ऑर्गन पहुंचाने में करेगी मदद

Updated:
विज्ञापन

इटली की पुलिस की नई Lamborghini Temerario कार (फोटो: lamborghini.com)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इटली की स्टेट पुलिस के बेड़े में 907 HP वाली Lamborghini Temerario शामिल हुई है. यह हाइब्रिड सुपरकार Lamborghini Huracan की जगह लेगी. पुलिस इसका इस्तेमाल जरूरी मिशन, ऑर्गन और मेडिकल सामान को तेजी से पहुंचाने के लिए करेगी.

विज्ञापन

इटली की स्टेट पुलिस के स्पेशल सर्विस बेड़े में अब Lamborghini Temerario भी शामिल हो गई है. यह कोई नॉर्मल कार नहीं, बल्कि 907 hp पावर वाली हाइब्रिड सुपरकार है. पुलिस इसका इस्तेमाल सिर्फ फास्ट स्पीड से चलने के लिए नहीं करेगी, बल्कि जरूरी कामों के लिए भी करेगी. जरूरत पड़ने पर इस कार से इंसानों के अंग और जरूरी मेडिकल सामान जल्दी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाएगा. बता दें कि इटालियन स्टेट पुलिस और Lamborghini की यह खास साझेदारी साल 2004 से चली आ रही है.

विज्ञापन

Lamborghini Huracan की जगह लेगी नई Temerario Polizia

Lamborghini ने अपनी नई Temerario Polizia को इटली के Sant'Agata Bolognese स्थित मुख्यालय में पेश किया. इस खास मौके पर इटली के गृह मंत्री माटेओ पियांतेदोसी (Matteo Piantedosi) के साथ कंपनी के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे. यह नई सुपरकार अब इटली की स्टेट पुलिस के स्पेशलिस्ट फ्लीट में Lamborghini Huracan की जगह लेगी.

ये भी पढ़ें: नीलामी में बिकीं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, विंटेज कारों की कीमत ने किया हैरान, ₹1200 करोड़ में बिकी मर्सिडीज

ऑर्गन और मेडिकल सामान पहुंचाने में भी मदद करेगी यह सुपरकार

पहले की Lamborghini पुलिस कारों की तरह नई Temerario को भी नीले और सफेद रंग में तैयार किया गया है. इसमें इमरजेंसी लाइट्स, रेडियो इक्विपमेंट और पुलिस ऑपरेशन के लिए जरूरी कई दूसरे बदलाव भी किए गए हैं.

लेकिन यह कार सिर्फ सड़कों पर पुलिसिंग के लिए नहीं है. इसका यूज उन जरूरी कामों में भी किया जाएगा, जहां जल्दी पहुंचना बहुत जरूरी हो. जैसे किसी डोनर का ऑर्गन या जरूरी मेडिकल सामान तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना हो. ऐसे समय में यह फास्ट स्पीड सुपरकार काफी मददगार साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: सफर में वीडियो गेम का मजा, ड्राइवर की भी नहीं होगी कोई जरूरत... Tesla का ये Cybercab है बेहद खास

पावरफुल इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

इसमें 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जिसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर भी काम करती हैं. यह हाइब्रिड सेटअप मिलकर 907 hp की जबरदस्त पावर जनरेट करता है. कार का V8 इंजन अकेले ही 800 hp की पावर और 730 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा, इसमें 3.8kWh की बैटरी भी दी गई है, जो इसके इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन को सपोर्ट करती है.

इस कार की फास्ट स्पीड की मदद से स्टेट पुलिस जरूरत पड़ने पर लंबी दूरी भी जल्दी तय कर सकेगी. हालांकि, पुलिस इस कार को हर समय फास्ट स्पीड में नहीं चलाएगी. कार का यूज मिशन की जरूरत और रोड सेफ्टी के नियमों को ध्यान में रखकर किया जाएगा. खासकर शहर की सड़कों या मेडिकल से जुड़ा जरूरी सामान ले जाते समय कार को सावधानी से चलाना जरूरी होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola