Tata Nexon पर ₹75,000 तक छूट: Curvv, Harrier और Tigor पर भी जबरदस्त डिस्काउंट, फटाफट देखें सितंबर 2026 में मिल रहे ये ऑफर्स
सितंबर 2026 में टाटा मोटर्स की कारों पर छूट
सितंबर 2026 में टाटा मोटर्स अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कारों पर शानदार ऑफर्स दे रहा है. सबसे बड़ा फायदा कर्व (Curvv) पर ₹1.25 लाख तक है, जबकि नेक्सन (Nexon) पर ₹75 हजार तक की छूट मिल रही है. अन्य मॉडलों पर भी आकर्षक डील्स उपलब्ध हैं.
टाटा मोटर्स ने सितंबर 2026 के लिए अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कारों पर ऑफर्स का खुलासा किया है. सबसे ज्यादा फायदे कर्व (Curvv) पर मिल रहे हैं. फिर बाद नेक्सन (Nexon) का नंबर आता है, जिसपर 75 हजार रुपये तक छूट है. इसके अलावा अल्ट्रोज (Altroz), हैरियर (Harrier), सफारी (Safari), सिएरा (Sierra), टिगोर (Tigor) और कुछ डीलरशिप पर मौजूद 2026 से पहले के टियागो (Tiago) स्टॉक पर भी ऑफर्स हैं. ये डिस्काउंट्स इस महीने की शुरुआत में हुई कीमत बढ़ोतरी से कुछ राहत देंगे. यदि आपने भी इस महीने टाटा की कोई कार खरीदने का प्लान किया तो ये ऑफर्स फटाफट देख लें.
सितंबर 2026 में टाटा कर्व पर ऑफर्स
पिछले महीने की तरह, टाटा कर्व पर सितंबर में 1.25 लाख रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं. इसमें 30,000 रुपये की छूट, 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है. टाटा ने हाल ही में कर्व के वेरिएंट लाइन-अप में बदलाव करके इसके एंट्री-लेवल और मिड-स्पेक ट्रिम्स में ज्यादा फीचर्स जोड़े हैं.
सितंबर 2026 में टाटा नेक्सन पर ऑफर्स
टाटा नेक्सन पर 75,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं. पेट्रोल-मैनुअल ट्रिम्स – स्मार्ट+, स्मार्ट+एस, प्योर, प्योर एस, प्योर+, प्योर+ एस और प्योर+ PS पर 10,000 रुपये की छूट, 45,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के अन्य पेट्रोल ट्रिम्स पर 55,000 रुपये तक की छूट है, जिसमें 10,000 रुपये की छूट, 25,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.
ये भी पढ़ें: टाटा कार ऑफर्स सितंबर 2026: Harrier और Nexon सहित इन 5 इलेक्ट्रिक कारों पर ₹3.35 लाख तक छूट, फटाफट देखें लिस्ट
नेक्सन सीएनजी पर 60,000 रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं, जिसमें 10,000 रुपये की छूट, 25,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. वहीं, डीजल वर्जन पर 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है.
| टाटा मॉडल / वेरिएंट | अधिकतम लाभ |
| Curvv | ₹1,25,000 |
| Nexon Petrol MT – चुनिंदा वेरिएंट | ₹75,000 |
| Nexon CNG | ₹60,000 |
| अन्य Nexon Petrol वेरिएंट | ₹55,000 |
| Altroz CNG | ₹55,000 |
| Harrier Diesel | ₹45,000 |
| Safari Diesel | ₹45,000 |
| Altroz Petrol | ₹35,000 |
| Altroz Diesel | ₹35,000 |
| Tiago Petrol – आउटगोइंग मॉडल | ₹35,000 |
| Tiago CNG – आउटगोइंग मॉडल | ₹35,000 |
| Tigor | ₹30,000 |
| Sierra Petrol | ₹30,000 |
| Sierra Diesel | ₹30,000 |
| Nexon Diesel | ₹20,000 |
सितंबर 2026 में टाटा अल्ट्रोज पर ऑफर्स
टाटा अल्ट्रोज पर 55,000 रुपये तक के ऑफर्स हैं. स्मार्ट ट्रिम को छोड़कर पेट्रोल ट्रिम्स पर 35,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें 15,000 रुपये की छूट और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. इसके सीएनजी वर्जन पर 55,000 रुपये तक के ऑफर्स हैं, जिसमें 15,000 रुपये की छूट, 20,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. अल्ट्रोज डीजल पर 35,000 रुपये तक की छूट है, जिसमें 15,000 रुपये का डिस्काउंट और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.
सितंबर 2026 में टाटा हैरियर पर ऑफर्स
टाटा हैरियर डीजल पर 45,000 रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं, जिसमें 10,000 रुपये की छूट और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. हैरियर टर्बो-पेट्रोल ट्रिम्स पर कोई डिस्काउंट नहीं है.
सितंबर 2026 में टाटा सफारी पर ऑफर्स
हैरियर की तरह, टाटा सफारी डीजल पर भी सितंबर में 45,000 रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं. इसमें भी वही डिस्काउंट और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं. हालांकि, सफारी टर्बो-पेट्रोल ट्रिम्स पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया गया है.
सितंबर 2026 में 2026 से पहले की टाटा टियागो पर ऑफर्स
2026 से पहले वाले टाटा टियागो मॉडल्स पर 35,000 रुपये तक के ऑफर्स हैं. एक्सई ट्रिम को छोड़कर बाकी पेट्रोल ट्रिम्स पर 15,000 रुपये की छूट, 5,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है. 2026 से पहले वाले सीएनजी वर्जन (XE ट्रिम को छोड़कर) पर भी यही ऑफर्स उपलब्ध हैं.
सितंबर 2026 में टाटा टिगोर पर ऑफर्स
टाटा टिगोर पर 30,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इनमें 15,000 रुपये की छूट और 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.
सितंबर 2026 में टाटा सिएरा पर ऑफर्स
आखिर में, टाटा सिएरा सितंबर 2026 में 30,000 रुपये तक के ऑफर्स के साथ उपलब्ध है. डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन्स पर खरीदार डिस्काउंट, स्क्रैपेज या लॉयल्टी बेनिफिट के जरिए 30,000 रुपये का फायदा उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए