सफर में वीडियो गेम का मजा, ड्राइवर की भी नहीं होगी कोई जरूरत... Tesla का ये Cybercab है बेहद खास

Updated:
विज्ञापन

Tesla Cybercab Robotaxi (Pic: Tesla)

टेस्ला ने अमेरिका के ऑस्टिन में अपनी ड्राइवरलेस साइबरकैब रोबोटैक्सी सर्विस शुरू कर दी है. बिना स्टीयरिंग व्हील और पैडल वाली इस दो-सीटर इलेक्ट्रिक कार में 22 इंच की टचस्क्रीन, वीडियो गेम्स और 300 मील तक की रेंज है.

विज्ञापन

टेस्ला ने अपनी नई साइबरकैब रोबोटैक्सी (Tesla Cybercab Robotaxi) की कमर्शियल सर्विस अमेरिका के ऑस्टिन, टेक्सास में शुरू कर दी है. यह बिना किसी ड्राइवर वाली कार है, जो पूरी तरह से खुद चलती है. इस कार की सबसे खास बात यह है कि इसमें चलाने के लिए ना तो कोई स्टीयरिंग व्हील दिया गया है और ना ही एक्सीलेटर या ब्रेक का पैडल मौजूद है. यह दो सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे कंपनी ने पूरी तरह से फ्यूचर की तकनीक को ध्यान में रखकर तैयार किया है.

विज्ञापन

Tesla Cybercab Robotaxi: मनोरंजन के लिए 22 इंच स्क्रीन और वीडियो गेम्स 

टेस्ला साइबरकैब में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है. गाड़ी के केबिन में बीच की तरफ एक 22 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है. इस स्क्रीन की मदद से कार के अंदर का तापमान और एंटरटेनमेंट जैसी चीजें आसानी से कंट्रोल की जा सकती हैं. सफर के दौरान यात्री बोर ना हों, इसके लिए कार में टेस्ला आर्केड फीचर दिया गया है.

यात्री इसमें गेम कंट्रोलर लगाकर वीडियो गेम खेल सकते हैं. इसके साथ ही स्क्रीन पर नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और स्पॉटीफाई जैसी ऐप्स से फिल्में और गाने भी देखे जा सकते हैं. सेफ्टी के लिहाज से राइड खत्म होते ही यात्री का पर्सनल डेटा अपने आप हट जाता है.

ये भी पढ़ें: न ड्राइवर, न स्टीयरिंग और न ही पैडल...Tesla Cybercab हुई लॉन्च, अंदर मिलेंगे ये खास फीचर्स

Tesla Cybercab Robotaxi: बटरफ्लाई डोर और AI बेस्ड ड्राइविंग सिस्टम

यह कार टेस्ला के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अनसुपरवाइज्ड फुल सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम पर काम करती है. इसमें बटरफ्लाई स्टाइल में ऊपर खुलने वाले दरवाजे दिए गए हैं और सामान रखने के लिए पीछे अच्छा डिग्गी स्पेस मिलता है.

Tesla Cybercab Robotaxi: बैटरी, चार्जिंग और हाई-स्पीड इंटरनेट 

तकनीक की बात करें तो साइबरकैब में 47.6 kWh की बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 290 से 300 मील तक की दूरी तय कर सकती है. इसे चार्ज करने के लिए किसी केबल या तार की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि यह पूरी तरह से वायरलेस चार्जिंग तकनीक पर काम करती है.

ये भी पढ़ें: ₹6.10 लाख में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno Facelift, ADAS के साथ मिला नया Z-Series इंजन

खराब नेटवर्क वाली जगहों पर भी इंटरनेट की समस्या ना हो, इसके लिए कार में स्टारलिंक एंटीना दिया गया है, जिससे यात्रियों को हमेशा तेज इंटरनेट मिलता रहता है. ऑस्टिन में टेस्ला की इस सर्विस की शुरुआत ने ऑटो इंडस्ट्री में बिना ड्राइवर वाली गाड़ियों का एक नया दौर शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola