International Womens Day: महिलाओं के सम्मान में बना आज का खास Google Doodle

international womens day 2023 google doodle – गूगल डूडल के तरह-तरह के डिजाइन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है.
International Women’s Day Google Doodle 2023: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. सर्च इंजन गूगल ने अपने खास अंदाज में आज का डूडल महिलाओं सम्मान में डेडिकेट किया है. गूगल के इस डूडल में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है. गूगल डूडल के तरह-तरह के डिजाइन के डूडल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है?
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है. महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल 8 मार्च को वैश्विक स्तर पर ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है. इस अवसर पर गूगल ने अपने सर्च होमपेज पर खास डूडल शोकेस किया है.
Also Read: Women’s Day Special: आधी आबादी की पहुंच में आया इंटरनेट, लेकिन ट्रोलिंग का सता रहा डरआज के गूगल डूडल में क्या खास है?
डूडल में एनिमेटेड स्लाइड शो है. प्ले बटन के जरिये आप एक स्लाइड से दूसरी स्लाइड पर जा सकते हैं. इस डूडल में एक महिला भाषण देती, तो कुछ महिलाएं आंदोलन में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं. इस डूडल में ग्रहों और तारों पर नजर रखनेवाली महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं. गूगल ने इस डूडल में मेडिकल फील्ड में काम करने वाली महिलाओं के साथ बुजुर्ग महिलाओं को भी जगह दी है. डूडल पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आपको खास सरप्राइज देखने को मिलेगा.
Celebrating women who grow and build together, and support each other; today, tomorrow, and everyday 💛#GoogleDoodle #IWD2023 pic.twitter.com/FmCP09Shz6
— Google India (@GoogleIndia) March 7, 2023
आज के गूगल डूडल किसने बनाया?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज के डूडल में गूगल ने बड़े खूबसूरत ढंग से महिलाओं के जीवन को एनिमेटेड स्लाइड के माध्यम से दिखाया है. आज के डूडल को डूडल आर्टिस्ट एलिसा विनन्स ने बनाया है. एलिसा विनन्स ने भी डूडल को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने इस साल के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस डूडल के बारे में कहा कि इस साल हमारे डूडल की थीम ‘समानता का समर्थन करने वाली महिलाएं’ है.
Also Read: ChatGPT के सामने कहां टिकेगा Google का AI टूल BARD?प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










