Punch ने मारी बाजी, Wagon R और Swift को पछाड़ बनी अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें टॉप 10 लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

टाटा पंच (फोटो: tata.cars)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगस्त 2026 में Tata Punch 21,320 यूनिट्स की बिक्री के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी. इसकी बिक्री में 99 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. Wagon R दूसरे और Swift तीसरे स्थान पर रही. टॉप-10 लिस्ट में मारुति की 6 कारों का दबदबा रहा.

विज्ञापन

Tata Punch अगस्त 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. इस महीने Tata Punch की कुल 21,320 गाड़ियां बिकीं. पिछले साल अगस्त में इसकी 10,704 यूनिट्स बिकी थीं. यानी एक साल में Tata Punch की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई और इसमें 99 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं, सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में Maruti Suzuki का सबसे ज्यादा दबदबा रहा. इस लिस्ट में Maruti की 6 कारें शामिल रहीं. Tata Motors  की 2 कारों ने जगह बनाई, जबकि Hyundai और Mahindra की एक-एक कार टॉप 10 में शामिल रही.

विज्ञापन

बिक्री में Wagon R दूसरे नंबर पर, Swift ने दिखाया दम

Maruti Suzuki Wagon R बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही. अगस्त 2025 में इस कार की 14,552 यूनिट्स बिकी थीं, लेकिन इस साल अगस्त में इसकी बिक्री बढ़कर 20,180 यूनिट्स हो गई. यानी पिछले साल के मुकाबले Wagon R की बिक्री में 39 परसेंट की बढ़ोतरी हुई.

वहीं, Maruti Suzuki Swift भी बिक्री के मामले में ज्यादा पीछे नहीं रही. इस साल अगस्त में Swift की 19,832 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अगस्त में 12,385 यूनिट्स बिकी थीं. यानी इसकी बिक्री में 60 परसेंट की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. खास बात यह है कि टॉप-3 कारों में शामिल Punch और Swift की बिक्री में सिर्फ 1,488 यूनिट्स का ही अंतर रहा.

ये भी पढ़ें: 7 लाख रुपये के बजट में आती हैं ये 4 प्रीमियम हैचबैक, एक में तो मिलता है डीजल इंजन भी, देखें कीमत-खासियत

51% बढ़ी Fronx की बिक्री, Ertiga की सेल्स सालाना आधार पर रही फ्लैट

Maruti Suzuki Fronx ने बिक्री के मामले में चौथा स्थान हासिल किया. अगस्त में इसकी 18,730 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की समान अवधि में बिकी 12,422 यूनिट्स के मुकाबले 51 परसेंट ज्यादा है. साल 2023 में लॉन्च होने के बाद से ही Fronx कंपनी के लिए बड़ी हिट साबित हुई है.

वहीं, Maruti Suzuki Ertiga पांचवें नंबर पर रही. इसकी 18,516 यूनिट्स बिकीं, जो अगस्त 2025 में बिकी 18,445 यूनिट्स के लगभग बराबर है. यानी इस साल बिक्री में सिर्फ 71 यूनिट्स का इजाफा हुआ और सालाना आधार पर Ertiga की बिक्री लगभग फ्लैट रही.

सिर्फ 13 यूनिट्स से Dzire को पछाड़कर आगे निकली Nexon

बिक्री के मामले में Tata Nexon ने टॉप 10 की लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया. अगस्त 2026 में इसकी 18,431 यूनिट्स बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 14,004 यूनिट्स था. यानी Nexon की बिक्री में सालाना 32 परसेंट की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली.

वहीं, भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान Maruti Suzuki Dzire महज 13 यूनिट्स से Nexon से पीछे रह गई. अगस्त में Dzire की 18,418 यूनिट्स बिकीं और इसकी बिक्री में सालाना 12 परसेंट का इजाफा हुआ.

Scorpio की बिक्री में 58% का उछाल, Baleno भी चमकी

आठवें नंबर पर Hyundai Creta रही. इसकी अगस्त में 16,288 यूनिट्स बिकीं. पिछले साल इसी महीने इसकी 15,924 यूनिट्स बिकी थीं. यानी बिक्री में सिर्फ 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

नौवें स्थान पर Maruti Suzuki Baleno ने जगह बनाई. इसकी 15,746 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 12,549 यूनिट्स के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा है. Mahindra Scorpio ने भी टॉप 10 कारों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई. अगस्त में इसकी 15,576 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल अगस्त में बिकी 9,840 यूनिट्स के मुकाबले 58 परसेंट ज्यादा है.

अगस्त में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

रैंककार का नामअगस्त में बिकी यूनिट्स
1टाटा पंच21,320
2मारुति सुजुकी वैगनआर20,180
3मारुति सुजुकी स्विफ्ट19,832
4मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स18,730
5मारुति सुजुकी अर्टिगा18,516
6टाटा नेक्सन18,431
7मारुति सुजुकी डिजायर18,418
8हुंडई क्रेटा16,288
9मारुति सुजुकी बलेनो15,746
10महिंद्रा स्कॉर्पियो15,576

सोर्स: इंडस्ट्री

ये भी पढ़ें: टाटा कार ऑफर्स सितंबर 2026: Harrier और Nexon सहित इन 5 इलेक्ट्रिक कारों पर ₹3.35 लाख तक छूट, फटाफट देखें लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola